शिमला पुलिस ने भट्टाकुफर के नेरीधार में 75 साल के बुजुर्ग सहित दो आरोपियों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6.580 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इनमें आरोपी बुजुर्ग वीर चंद सोनाधार कुमारसैन व सुनील सांगटी संजौली के मूल निवासी है। इन्हें नेरीधार से गिरफ्तार किया है। पुलिस की दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यहां पर चौकाने वाली बात यह है कि बुजुर्ग व्यक्ति चिट्टा में संलिप्त है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बुजुर्ग को किसने चिट्टा दिया है और यह कहां पर सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि शायद इसके पीछे कोई बड़े तस्कर हो सकते हैं, जो कि बुजुर्ग से यह काम करवा रहे हैं। शिमला पुलिस ने इससे पहले भी कई चिट्टा तस्करों को पकड़ा है।
अब बड़े तस्कर स्वयं बचने के लिए बुजुर्ग लोगों को चिट्टा बेचने के लिए आगे कर रहे हैं। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। पकड़े गए दोनों तस्करों के पीछे कौन-कौन तस्कर शामिल है। पुलिस शीघ्र ही इनका भी पता लगाएगी। आरोपियों को शीघ्र ही पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस ने दो आरोपियों को चिट्टा के साथ पकड़ा है इनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। शीघ्र ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। -संजीव गांधी, एसपी शिमला।