शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े ओर में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। निगम 1000 डीजल बसों को बेड़े से बाहर कर इनके स्थान पर ई-बसों को शामिल करेगा। निगम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। निगम के बेडे में ई-बसें शामिल करने के लिए निगम प्रबंधन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर दियाग गया है।अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा है।

बसों की खरीद के लिए चाहिए 1500 करोड़ का बजट
उल्लेखनीय है कि इन बसों की खरीद के लिए परिवहन निगम को 1500 करोड़ का बजट चाहिए। बसों की खरीद ऋण लेकर की जाएगी। इस ऋण के लिए राज्य सरकार बैंक गारंटी देगी। अब वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार है। वित्त विभाग की मूंजरी मिलने के बाद निगम प्रबंधन इस दिशा में आगे बढ़ेगा। एचआरटीसी द्वारा 15 साल पुरानी और नौ लाख किलोमीटर तक चल चुकी बसों को बेड़े से बाहर किया जा रहा है। इनके स्थान पर ई-बसों को शामिल किया जाएगा।
कंपनी द्वारा 297 ई-बसों की डिलिवरी होगी जल्द
निगम बेड़े में नई बसों के शामिल होने के बाद प्रदेश में जनता को ओर ज्यादा बेहतर सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी द्वारा प्रदेश के 2684 रूटों पर जनता को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। एचआरटीसी बेड़े में मौजूदा समय के दौरान 3 हजार से अधिक बसें शामिल है। इनमें 100 ई बसें भी शामिल हैं। 297 ई बसों की डिलिवरी भी कंपनी द्वारा जल्द की जाएगी। राज्य सरकार चाहती है कि डीजल बसों को धीरे धीरे ई बसों में ही बदला जाए।
एक हजार ई बसों को एचआरटीसी में शामिल करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने बजट में की है। अभी वित्त विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।-आरडी नजीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग।









