4 जून को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी, किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में बारिश
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंधी के साथ फिर से भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 3 से 6 जून तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जून को प्रदेश के किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 व 6 जून को भी कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू व सोलन में बारिश होने की चेतावनी दी गई है। 7 व 8 जून को भी पहाड़ों पर कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मंगलवार शाम को कई जिलों में हुई बारिश
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ बना रहा। मैदानों सहित पहाड़ों पर दोपहर तक धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था। शाम के समय जिला शिमला, कुल्लू, मंडी व चंबा में कई स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश होने के साथ पहाड़ों पर ठंडी हवाएं भी चली है। जिससे प्रदेश में शाम के समय मौसम खुशगवार बना रहा। अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं अंाका गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान कंडाघाट में हुई सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कंडाघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। कंडाघाट में सबसे ज्यादा 26.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा कुफरी में 16.8, फागू में 16.0, कोटखाई में 12.4, भरमौर में 12.4, जुब्बलहट्टी में 12.2, शिमला में 12.0, सोलन में 6.8 और चौपाल में 5.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश में बारिश होने के साथ पहाड़ों पर तूफान भी चला है। जिससे न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से पहाड़ों पर शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है।
राज्य में 8 जून तक मौसम रहेगा खराब
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में 8 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य में 3 से 6 जून के बीच भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जून को प्रदेश के किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष सभी जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 5 व 6 जून को भी प्रदेश के 5 से 6 जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे राज्य में अगामी दिनों के दौरान भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।








