Thursday, August 13, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home weather update

हिमाचल में एक हफ्ते तक भारी बारिश की चेतावनी, 2 से 4 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

Tarun choudhary by Tarun choudhary
June 30, 2026
in weather update, लाहौल स्पीति, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल में एक हफ्ते तक भारी बारिश की चेतावनी, 2 से 4 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सतर्क

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम के तेवर तीखे रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले दो दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तराखंड की ओर बढ़ रही है तथा परिस्थितियां हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

Related posts

Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

August 12, 2026
केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

August 12, 2026

6 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आगामी 6 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। आज कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। एक जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जुलाई से मौसम और अधिक सक्रिय होने का अनुमान है। इस दिन अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3 और 4 जुलाई को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन तीन दिनों के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। 5 और 6 जुलाई को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 55 मिलीमीटर वर्षा गोहर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मंडी में 45.6 मिलीमीटर, बरठीं में 42.6 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 41 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 31.4 मिलीमीटर, कांगड़ा एयरो में 30.8 मिलीमीटर, बग्गी में 24 मिलीमीटर, सराहन में 18.4 मिलीमीटर, जुब्बड़हट्टी में 11.3 मिलीमीटर, शिमला में 7.4 मिलीमीटर, देहरा गोपीपुर में 6.2 मिलीमीटर, हमीरपुर में 5 मिलीमीटर और धर्मशाला में 4.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार सुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

लाहौल-स्पीति में बारिश और नालों के उफान का दिखा असर

उधर लाहौल-स्पीति जिले में बारिश और नालों के उफान का असर यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो सड़कें बंद हैं। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सरचू जाने वाला मार्ग दारचा के आगे रूलिंग बोर जिप्सा के पास बंद है। वहीं फुडा गांव से जाहलमा नाला तक का वैकल्पिक मार्ग जाहलमा और थंगिनी नालों में आई फ्लैश फ्लड के कारण अवरुद्ध हो गया है। हालांकि दारचा-शिंकुला और ग्रांफू-बाथल मार्ग पर यातायात जारी है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और खराब मौसम में नदी-नालों के समीप नहीं जाने की अपील की है।

न्यूनतम तापमान में कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा

मंगलवार सुबह दर्ज न्यूनतम तापमान में कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद केलांग में 12.8 डिग्री, नारकंडा और ताबो में 13.7 डिग्री, भरमौर में 14 डिग्री, कल्पा में 15.8 डिग्री, कुफरी में 16 डिग्री, सराहन में 18.3 डिग्री, मशोबरा में 19 डिग्री, रिकांगपिओ में 19.1 डिग्री, शिमला में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: heavy rainfall Himachalhimachal Dastak newsHimachal latest weatherHimachal monsoon 2025Himachal rain alertHimachal weather updateIMD ShimlaOrange Alert HimachalShimla weather news
Previous Post

शिमला : रिवर्स करते समय 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत

Next Post

लाहौल-स्पीति : बाढ़ में फंसे दूल्हा-दुल्हन और पर्यटक, बीआरओ ने लोहे की चादर बिछाकर सुरक्षित पार कराया रास्ता

Next Post
लाहौल-स्पीति : बाढ़ में फंसे दूल्हा-दुल्हन और पर्यटक, बीआरओ ने लोहे की चादर बिछाकर सुरक्षित पार कराया रास्ता

लाहौल-स्पीति : बाढ़ में फंसे दूल्हा-दुल्हन और पर्यटक, बीआरओ ने लोहे की चादर बिछाकर सुरक्षित पार कराया रास्ता

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

बरंडा में गीत-संगीत से बताईं सरकार की योजनाएं

बरंडा में गीत-संगीत से बताईं सरकार की योजनाएं

6 years ago
समाज को शिक्षा और नई दिशा देता है गुरु

समाज को शिक्षा और नई दिशा देता है गुरु

5 years ago
Explosive material recovered in large quantity in Dumka

दुमका में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

7 years ago
क्या सीएम कुर्सी पर है कंगना की नजर? बयान से हिमाचल बीजेपी के खेमे में मची हलचल

क्या सीएम कुर्सी पर है कंगना की नजर? बयान से हिमाचल बीजेपी के खेमे में मची हलचल

11 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा
    • केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
    • गणपति उत्सव : इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, मिट्टी के बदले रखी जाएगी धातु की प्रतिमा

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    August 12, 2026
    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    August 12, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In