27 व 28 जून को कई स्थानों पर बारिश, बीते 24 घंटों के दौरान भी दर्ज की गई बारिश
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 26 जून तक तूफान के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 4 दिनों तक तूफान के साथ भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में ज्यादा बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 27 व 28 जून को भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम रहा खराब
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम खराब बना रहा। मैदानों सहित पहाड़ों कई स्थानों पर सुबह के समय बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ों पर पूरा दिन आसमान में बादल घिरे रहे। दोपहर बाद भी पहाड़ों पर कई स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से दिन के समय पड़ रही गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होने के बावजूद भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करते हुए देखा गया।
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई है। चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला सहित कांगड़ा में कई स्थानों पर बारिश हुईहै। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि अभी भी मैदानी इलाकों में तापमान में अधिक होने से लोगों को रात के समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मगर मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित चोटियों पर लोगों को अब सुबह व शाम के समय ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में ज्यादा बारिश होने की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 23 से 26 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में ज्यादा बारिश होने का चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 27 व 28 जून को भी प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मौजूदा दिनों के दौरान प्री-मॉनसून की बौछारें कम बरस रही है। मगर अगामी दिनों के दौरान प्री-मॉनसून के रफ्तार पकड़ने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।








