Thursday, June 18, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

हिमाचल हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन नामों पर लगाई मुहर

Tarun choudhary by Tarun choudhary
June 3, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन नामों पर लगाई मुहर

हिमाचल हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन नामों पर लगाई मुहर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राज्य न्यायिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम ने 2 जून को हुई अपनी बैठक में इन नामों पर सहमति जताई। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र की मंजूरी और राष्ट्रपति की अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों अधिकारी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

Related posts

21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

June 18, 2026
पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

June 18, 2026

हिमाचल हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 12 न्यायाधीश कार्यरत

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 12 न्यायाधीश कार्यरत हैं। इन नियुक्तियों के बाद अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी, जिससे लंबित मामलों के निस्तारण में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

पहला नाम कांगड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह

इनमें पहला नाम कांगड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह का है। उन्होंने मंडी के वल्लभ पीजी कॉलेज से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। वर्ष 1994 में उन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट में वकालत शुरू की और सिविल, आपराधिक, संवैधानिक तथा सेवा मामलों में सक्रिय रहे। वर्ष 2003 में उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार का उप महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। 2007 में न्यायिक सेवा में आने के बाद उन्होंने सोलन, ऊना, चंबा और बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं दीं। औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय में उनके कार्यकाल के दौरान दो वर्षों में 1500 से अधिक मामलों का निपटारा विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जाता है।

भूपेश शर्मा हिमाचल हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर है कार्यरत

दूसरे नाम भूपेश शर्मा का है, जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 1996 में न्यायिक सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने धर्मशाला, मंडी, शिमला, सरकाघाट, सुंदरनगर और सोलन सहित कई स्थानों पर न्यायिक दायित्व निभाए। वे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश तथा रामपुर बुशहर, हमीरपुर, सोलन, ऊना और शिमला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

तीसरे अधिकारी योगेश जसवाल वर्तमान में सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

तीसरे अधिकारी योगेश जसवाल वर्तमान में सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। ऊना जिले के अंबोटा गांव से संबंध रखने वाले जसवाल ने 1991 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और शिमला में वकालत की। 1996 में न्यायिक सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने हमीरपुर, रोहड़ू, पालमपुर, कुल्लू, घुमारवीं, चंबा और कांगड़ा सहित कई स्थानों पर सेवाएं दीं। वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार, श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी, शिमला के निदेशक भी रह चुके हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: himachal Dastak newsHimachal JudiciaryNew Judges HimachalShimlashimla newsSupreme Court CollegiumYogesh Jaswal
Previous Post

नूरपुर में कार सवार चार युवकों से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

Next Post

सिरमौर में शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान, खेतों में उतरेंगे वैज्ञानिक

Next Post
सिरमौर में शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान, खेतों में उतरेंगे वैज्ञानिक

सिरमौर में शुरू हो रहा 'खेत बचाओ अभियान, खेतों में उतरेंगे वैज्ञानिक

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के ओएसडी बने चिराग भानु सिंह, वर्तमान में हैं श्रम न्यायालय शिमला के पीठासीन अधिकारी

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के ओएसडी बने चिराग भानु सिंह, वर्तमान में हैं श्रम न्यायालय शिमला के पीठासीन अधिकारी

5 years ago
निजी कंपनी के 1000 पदों के लिए साक्षात्कार 10 अप्रैल को

निजी कंपनी के 1000 पदों के लिए साक्षात्कार 10 अप्रैल को

2 months ago
जम्मू: 44 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सेना में भर्ती के लिए पंजीकरण कराया

जम्मू: 44 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सेना में भर्ती के लिए पंजीकरण कराया

7 years ago
अंबोटा में सरकारी भूमि से खैर के दर्जनों पेड़ काटे, वन विभाग को भनक तक नहीं

अंबोटा में सरकारी भूमि से खैर के दर्जनों पेड़ काटे, वन विभाग को भनक तक नहीं

3 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • 21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र
    • पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
    • एचपीयू के बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती, 35 हजार रुपये मासिक मानदेय

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

    21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

    June 18, 2026
    पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    June 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In