Monday, September 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल हमीरपुर

नेरी में बन रहा देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र; 28,800 कार्बन क्रेडिट मिलने की संभावना : CM सुक्खू

Tarun choudhary by Tarun choudhary
June 30, 2026
in हमीरपुर, हिमाचल
0
नेरी में बन रहा देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र; 28,800 कार्बन क्रेडिट मिलने की संभावना : CM सुक्खू

हिमाचल में बनेगा देश का पहला बायोचार प्लांट

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हमीरपुर जिले के नेरी और जाहू में स्थापित किए जा रहे बायोचार संयंत्रों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना वन संसाधनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने, कार्बन क्रेडिट अर्जित करने और राज्य के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना के लिए एकत्रित बायोमास की खरीद 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही है। गुणवत्ता बनाए रखने पर प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा।

Related posts

हमीरपुर में PG छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हरकतों से परेशान होकर बनाया वीडियो; पुलिस तक पहुंचा मामला

हमीरपुर में PG छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हरकतों से परेशान होकर बनाया वीडियो; पुलिस तक पहुंचा मामला

September 14, 2026
बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

September 14, 2026

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत चीड़ की पत्तियां (पाइन नीडल्स), लैंटाना, बांस तथा अन्य वृक्ष एवं पौध-आधारित बायोमास का उपयोग कर बायोचार का उत्पादन किया जाएगा। परियोजना की 10 वर्ष की परिचालन अवधि में लगभग 28,800 कार्बन क्रेडिट उत्पन्न होने का अनुमान है, जिससे हिमाचल प्रदेश की हरित पहलों को उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा।

किसानों के लिए आर्थिक अवसर होंगे सृजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिले के नेरी और जाहू में दो बायोचार संयंत्र स्थापित करने के लिए पिछले वर्ष अगस्त में डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, वन विभाग तथा प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया गया था। उन्होंने बताया कि हिम एवरग्रीन इंटीग्रेटेड क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर एंड एग्रो-फॉरेस्ट्री कार्यक्रम के तहत कृषि प्रणालियों में वृक्षों का समावेश किया जाएगा। यह कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में मददगार होने के साथ किसानों के लिए दीर्घकालिक आर्थिक अवसर भी सृजित करेगा।

कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के प्रबंधन में होगा योगदान

मुख्यमंत्री के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 50,000 हेक्टेयर पात्र कृषि क्षेत्र में लागू होने वाला यह कार्यक्रम लगभग 1.35 करोड़ (13.5 मिलियन) टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के प्रबंधन में योगदान देगा। इससे मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा तथा कार्बन अवशोषण के माध्यम से मापनीय जलवायु लाभ प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय कार्बन बाजार मानकों के अनुरूप जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और डिजिटल डेटा संग्रह प्रणाली का भी उपयोग किया जाएगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Agro Forestry HimachalBiochar Plant HimachalCarbon Credits IndiaClimate Smart AgricultureCM Sukhu newsEnvironment News Indiahimachal Dastak newsHimachal Green ProjectNeri Hamirpur Project
Previous Post

कुल्लू : सचाणी गांव में विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Next Post

कॉलेज शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन के लिए पूरी सेवा अवधि गिनने के आदेश

Next Post
कॉलेज शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन के लिए पूरी सेवा अवधि गिनने के आदेश

कॉलेज शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन के लिए पूरी सेवा अवधि गिनने के आदेश

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

हादसे के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग, शिमला में बिना फिटनेस नहीं चलेंगी बसें

हादसे के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग, शिमला में बिना फिटनेस नहीं चलेंगी बसें

1 year ago
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन, ऐसी रही व्यवस्था – VIDEO

पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन, ऐसी रही व्यवस्था – VIDEO

4 years ago
Government will provide road and water to new hotel

नए होटल को सड़क और पानी देगी सरकार

7 years ago
congress

सरकार जाग जाए और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाए : कांग्रेस

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • हमीरपुर में PG छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हरकतों से परेशान होकर बनाया वीडियो; पुलिस तक पहुंचा मामला
    • बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
    • चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    हमीरपुर में PG छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हरकतों से परेशान होकर बनाया वीडियो; पुलिस तक पहुंचा मामला

    हमीरपुर में PG छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हरकतों से परेशान होकर बनाया वीडियो; पुलिस तक पहुंचा मामला

    September 14, 2026
    बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    September 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In