धर्मशाला/सोलन/मंडी/पालमपुर। मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 14 वार्डों वाले इस नगर निगम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 12 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस चुनावी नतीजों ने विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य विरोधियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं, धर्मशाला में 17 वार्डों में से भाजपा ने 11 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बहुमत के साथ धर्मशाला में मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित हो गया है। वहीं सोलन नगर निगम के 17 वार्डों में भी कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंतत: भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया।

धर्मशाला में भाजपा ने 17 में से 11 वार्ड में जीत की हासिल
धर्मशाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने 17 में से 11 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। धर्मशाला नगर निगम के सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में रेखा देवी, शमशेर नेहरिया, आशा देवी, करिश्मा छेत्री, आशु, प्रेरणा गुलेरिया, मीना, हर्ष, प्रवीण, अनुपम और विशाल शामिल हैं। वहीं कांग्रेस को पांच वार्डों में सफलता मिली है। पार्टी के विजयी उम्मीदवारों में नीनू शर्मा, शैलजा, सुदेश शास्त्री, अनुराग और अनोज शामिल हैं। वहीं वार्ड नंबर नौ से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश कुमार ने जीत दर्ज की है। इस तरह 17 सदस्यीय सदन में भाजपा 11 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत में पहुंच गई है। धर्मशाला के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने इसे पार्टी की प्रचंड जीत बताया है।
धर्मशाला का रिजल्ट
धर्मशाला – भाजपा – 11
कांग्रेस – 5
निर्दलीय- 1

पालमपुर में 15 वार्डों में 11 पर कांग्रेस और 4 पर भाजपा विजयी
नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दे दी है। नगर निगम के 15 वार्डों में 11 पर कांग्रेस और 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। रविवार को घोषित चुनाव परिणामों में वार्ड नम्बर एक से इन्द्रपाल (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 2 से राधा सूद (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 3 से रणजीत कौर (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 4 से शैलजा (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 5 से रविन्द्र कुमार (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 6 से कविता मिन्हास (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 7 से सविता राठौड़ (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 8 से रितेश ठाकुर (कांग्रेस), वार्ड नम्बर से 9 मीनू देवी (भाजपा), वार्ड नम्बर से 10 नीलम मलिक (कांग्रेस), वार्ड नम्बर से 11 किरण देवी (भाजपा), वार्ड नम्बर 12 से ललित कुमार शर्मा (भाजपा), वार्ड नम्बर 13 से अंचना (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 14 से मोनिका (भाजपा), वार्ड नम्बर 15 से राज कुमार (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की है।
पालमपुर का नतीजा
कुल वार्ड- 15
बीजेपी- 4
कांग्रेस- 11
निर्दलीय- 0
मंडी में भाजपा ने 15 में से 12 वार्डों में जीत की दर्ज, एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी जीता, एक पर कांग्रेस
नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह को पराजित कर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड में अपना खाता नहीं खोल सकी, लेकिन बागी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
मंडी नगर निगम की 15 में से 14 सीटों का
भाजपा – 12
कांग्रेस – 1 (नेला वार्ड)
निर्दलीय – 1 (खलियार वार्ड)
वार्ड नम्बर 14 पर बहिष्कार के चलते मतदान नहीं हुआ है।
सोलन में 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस 6 पर
सोलन नगर निगम के 17 वार्डों में भी कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंतत: भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। यहां कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई, जबकि पालमपुर में कांग्रेस ने जीत हासिल की।
सोलन नगर निगम के नतीजे
वार्ड 1 : नीलम की जीत, भाजपा
वार्ड 2 : सुषमा, भाजपा
वार्ड 3 : निर्दलीय, गौरव
वार्ड 4 : रोहित भारद्वाज, भाजपा
वार्ड 5 : प्रियंका पांजा, भाजपा
वार्ड 6 : रेखा साहनी, भाजपा
वार्ड 7 : पूजा, कांग्रेस
वार्ड 8 : सुरेंद्र, भाजपा
वार्ड 9 : कांग्रेस की मीनाक्षी जीती
वार्ड 10 : कांग्रेस के अंकुश सूद जीते
वार्ड 11 : बीजेपी की सरिता जीती
वार्ड 12 : बीजेपी की प्रियंका अग्रवाल जीती
वार्ड 13 : कांग्रेस से नरेंद्र कुमार जीते
वार्ड 14 : कांग्रेस की सुलक्षणा जीती
वार्ड 15 : बीजेपी के अभिषेक ठाकुर जीते
वार्ड 16 : सीमा बीजेपी जीती
वार्ड 17 : अरुणा कांग्रेस जीती
नगर निगम सोलन का फाइनल रिजल्ट
सोलन- भाजपा – 10
कांग्रेस – 6
निर्दलीय- 1








