Monday, September 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

हिमाचल में OPS पर बड़ा ऐलान! सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, 2,229 करोड़ के एरियर का भुगतान

Tarun choudhary by Tarun choudhary
September 3, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल में OPS पर बड़ा ऐलान! सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, 2,229 करोड़ के एरियर का भुगतान

हिमाचल में OPS पर बड़ा ऐलान, सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार अब तक कर्मचारियों और पेंशनरों को करीब 2,229 करोड़ रुपये के लंबित वेतन, पेंशन और अन्य वित्तीय एरियर का भुगतान कर चुकी है।

Related posts

बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

September 14, 2026
चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

September 14, 2026

विधानसभा में OPS और पेंशन पर क्या बोले CM सुक्खू?

वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान करसोग के विधायक दीपराज के पेंशनरों से जुड़े मूल सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से किए जा रहे वित्तीय भुगतानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल में करीब 1.90 लाख पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर हैं। सरकार की ओर से पेंशनरों को हर महीने की पहली तारीख को पेंशन दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद सरकार अपनी वित्तीय क्षमता के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित लाभों का भुगतान कर रही है।

बिजली बोर्ड और HRTC कर्मचारियों के OPS पर भी बड़ा बयान

बिजली बोर्ड और एचआरटीसी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने OPS लागू करने का फैसला सियासी लाभ के लिए नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य और बुढ़ापे को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया था। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करना सरकार के पहले कैबिनेट फैसलों में शामिल था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि OPS से जुड़े यदि कुछ पात्र मामले अभी लंबित हैं तो उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

NPS से OPS में आने वाले कर्मचारियों के मामलों पर भी नजर

डॉक्टर जनक राज के अनुपूरक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने उन कर्मचारियों का भी उल्लेख किया, जो पहले नई पेंशन व्यवस्था में थे और OPS के लिए कुछ राशि जमा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है और पात्र कर्मचारियों के लंबित मामलों को भी देखा जाएगा।

आर्थिक संकट के लिए केंद्र की नीतियों को बताया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने लंबित भुगतान में देरी के पीछे प्रदेश की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (RDG) में कटौती का भी राज्य की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा है।मुख्यमंत्री के अनुसार पूर्व भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल को करीब 47 हजार करोड़ रुपये RDG के रूप में मिले थे, जबकि वर्तमान सरकार को अब तक करीब 17 हजार करोड़ रुपये ही मिले हैं। उनका कहना था कि RDG में कमी के कारण राज्य पर वित्तीय दबाव बढ़ा है।

आपदा में प्रदेश ने अपने बजट से खर्च किए 1,500 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान राज्य सरकार ने अपने बजट से करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र से आपदा के दौरान अपेक्षित मदद मिलती, प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता मिलती और RDG में कटौती नहीं होती तो सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के अन्य लंबित एरियर का भी भुगतान कर सकती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय सरकार दिल्ली से सहायता का इंतजार नहीं कर सकती थी। हिमाचल ने दो बड़ी आपदाओं का सामना किया और राज्य सरकार ने अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्निर्माण का काम आगे बढ़ाया।

जयराम ठाकुर ने सरकार के कर्मचारी हितैषी होने पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री के जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनुपूरक सवाल पूछते हुए सरकार के कर्मचारी हितैषी होने के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में काम कर रही है तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारी और पेंशनर धरने और प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से बिजली बोर्ड कर्मचारियों के OPS को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों का जिक्र किया और पूछा कि यदि पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है तो कर्मचारी इसके लिए आंदोलन क्यों कर रहे हैं।

आपदा की राशि को वेतन से जोड़ने पर भी सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने RDG को लेकर मुख्यमंत्री के तर्क पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि RDG बंद होने का यह पहला साल है और इससे पहले तीन साल तक सरकार को यह राशि मिलती रही। उन्होंने सवाल किया कि यदि वित्तीय स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण थी तो पहले तीन वर्षों में कर्मचारियों की देनदारियों का भुगतान क्यों नहीं किया गया। जयराम ठाकुर ने आपदा के लिए मिलने वाली केंद्रीय सहायता को वेतन और एरियर के भुगतान से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि आपदा के लिए मिलने वाला पैसा प्रभावित लोगों और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए होता है।

CM बोले- कर्मचारियों को प्रदर्शन का अधिकार

जयराम ठाकुर के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में कर्मचारियों को धरना और प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की बात सुनने की बात कही और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर छठे वेतन आयोग के भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस समय करीब 50 हजार रुपये का भुगतान किया गया था और बाकी भुगतान चुनाव के बाद करने की बात कही गई थी।

76,700 करोड़ के कर्ज का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर करीब 76,700 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई थी। इसके बावजूद वर्तमान सरकार आर्थिक चुनौतियों के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि जनता की सेवा के उद्देश्य से काम कर रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक वर्तमान सरकार के कार्यकाल को तीन साल आठ महीने 23 दिन हो चुके हैं और आने वाले समय में व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: employee arrearsHimachal AssemblyHimachal EmployeesHimachal OPSHImachal pradesh newsOld Pension Scheme HimachalOPS latest newspension arrears Himachalpensioners Himachalsukhu governmentSukhvinder Singh Sukhu
Previous Post

हिमाचल के 177 सरकारी स्कूल भवनरहित! कहीं रेस्ट हाउस तो कहीं दूसरे स्कूलों में चल रही पढ़ाई, 1,526 स्कूल हो चुके बंद

Next Post

Shimla : पराला सेब मंडी में लाखों की ठगी! 10.94 लाख के सेब खरीदे, 7.04 लाख चुकाए बिना व्यापारी फरार; FIR दर्ज

Next Post
Shimla : पराला सेब मंडी में लाखों की ठगी! 10.94 लाख के सेब खरीदे, 7.04 लाख चुकाए बिना व्यापारी फरार; FIR दर्ज

Shimla : पराला सेब मंडी में लाखों की ठगी! 10.94 लाख के सेब खरीदे, 7.04 लाख चुकाए बिना व्यापारी फरार; FIR दर्ज

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

एसबीआई की सलापड़ शाखा ने स्थापना दिवस पर रोपे पौधे

एसबीआई की सलापड़ शाखा ने स्थापना दिवस पर रोपे पौधे

5 years ago
किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सुविधाओं का उठाएं लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सुविधाओं का उठाएं लाभ

5 years ago
ठियोग के होटल में युवक और युवती से 3 ग्राम चिट्टा बरामद

ठियोग के होटल में युवक और युवती से 3 ग्राम चिट्टा बरामद

4 months ago
MLA listened to the problems of local people in Dakri village

विधायक ने दकड़ी गांव में सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
    • चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह
    • घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    September 14, 2026
    चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    September 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In