Friday, August 7, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home himachal

हिमाचल पंचायत चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 63 फीसदी मतदान, बुजुर्गों ने बढ़ाया उत्साह

Tarun choudhary by Tarun choudhary
May 28, 2026
in himachal, काँगड़ा, शिमला, हमीरपुर, हिमाचल
0
हिमाचल पंचायत चुनाव :  दोपहर 1 बजे तक 63 फीसदी मतदान, बुजुर्गों ने बढ़ाया उत्साह

पंचायत चुनाव : कांगड़ा में एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही प्रदेश के कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बुजुर्गों, महिलाओं और पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रचंड गर्मी के बीच सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में दोपहर 1 बजे तक प्रदेशभर में करीब 63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

Related posts

डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

August 6, 2026
ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

August 6, 2026

प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक औसतन फीसदी मतदान

अगर जिलावार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो सिरमौर जिला सबसे आगे रहा, जहां दोपहर 1 बजे तक 71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद सोलन में 69 फीसदी मतदान हुआ। ऊना, कुल्लू और शिमला जिलों में 65-65 फीसदी वोट पड़े। मंडी में 63 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं किन्नौर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में 61-61 फीसदी मतदान हुआ। चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में 55-55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

बुजुर्ग मतदाताओं ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

इन चुनावों में शतकवीर बुजुर्ग मतदाताओं ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। शिमला जिले की ग्राम पंचायत भटवाड़ी झटवाड़ी के वार्ड नंबर-4 में 107 वर्षीय धर्मपति देवी ने मतदान किया। बिलासपुर जिले के हरनोड़ा पंचायत के नेहर वार्ड नंबर-1 में 106 वर्षीय संत राम वोट डालने पहुंचे। शिमला जिले की ग्राम पंचायत बलघार के बजरोली पुल में 102 वर्षीय पाड़ी देवी ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश दिया। चंबा जिले के सियूर क्षेत्र के रायतान मतदान केंद्र में 100 वर्षीय अर्जुन सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिलासपुर जिले की सुईं-सुरहाड़ पंचायत के चिलाग बुंगर वार्ड नंबर-2 में 100 वर्षीय महांति देवी ने भी मतदान किया। इसके अलावा कुल्लू जिले में 97 वर्षीय आंगमों देवी वोट डालने पहुंचीं। शिमला जिले की ग्राम पंचायत पौड़िया में 96 वर्षीय वीर सिंह ने मतदान किया, जबकि लालपानी पंचायत के गुणसा वार्ड के 95 वर्षीय हरि सिंह करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचे। पौड़िया पंचायत में ही 90 वर्षीय गोकलू देवी ने भी वोट डाला। शिमला जिले की मधाना पंचायत के 89 वर्षीय मंगत राम और किरण पंचायत के थंगाड़ वार्ड के 88 वर्षीय मतदाता ने भी मतदान में हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्साह दिखा। शिमला जिले की भराना पंचायत के गड़ली भराना मतदान केंद्र में 19 वर्षीय ध्रुव शर्मा और 20 वर्षीय ज्योति ने पहली बार मतदान किया।

अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर जिले के समीरपुर बूथ में परिवार सहित किया मतदान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी हमीरपुर जिले के समीरपुर बूथ में परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर लागू होने के बाद चुनाव परिणामों में पारदर्शिता बढ़ी है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: elderly voters Himachalhimachal Dastak newsHimachal News HindiHimachal panchayat electionHimachal voting newsPanchayat Election 2026Panchayati Raj electionShimla Voting UpdateSirmaur Voting Percentage
Previous Post

क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग में शिमला पुलिस प्रदेश में नंबर वन, हमीरपुर सबसे पीछे

Next Post

मंडी : गागण जंगल में महिला पर जानलेवा हमला, महिला का खुलासा-किसी व्यक्ति ने खाई में फेंका

Next Post
मंडी : गागण जंगल में महिला पर जानलेवा हमला, महिला का खुलासा-किसी व्यक्ति ने खाई में फेंका

मंडी : गागण जंगल में महिला पर जानलेवा हमला, महिला का खुलासा-किसी व्यक्ति ने खाई में फेंका

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

हिमोत्कर्ष परिषद व आयुष विभाग ने कुरियाला में लगाया बहु विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

हिमोत्कर्ष परिषद व आयुष विभाग ने कुरियाला में लगाया बहु विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

5 years ago
बीड़ बिलिंग के आकाश में मानव परिंदे, प्रतिबंध हटते ही पैराग्लाइडिंग को पहुंचे शौकीन

बीड़ बिलिंग के आकाश में मानव परिंदे, प्रतिबंध हटते ही पैराग्लाइडिंग को पहुंचे शौकीन

6 years ago
हिमाचल में कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष? इन नेताओं की दावेदारी मजबूत

हिमाचल में कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष? इन नेताओं की दावेदारी मजबूत

12 months ago
Wrestling

कुश्ती में ऊना का उभरता सितारा अर्शदीप अटवाल

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित
    • ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन
    • कुल्लू : मलाणा यात्रा देव परंपरा के अनुसार संपन्न, नए रथ में सवार होकर लाहौल रवाना हुए देवता घेपन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

    डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

    August 6, 2026
    ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

    ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
     

    Loading Comments...