Wednesday, April 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल काँगड़ा

हिमाचल पंचायत चुनावों का आरक्षण रोस्टर जारी

Tarun choudhary by Tarun choudhary
April 8, 2026
in काँगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, हिमाचल
0
हिमाचल पंचायत चुनावों का आरक्षण रोस्टर जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों पर मंगलवार को ही जिलाधीशों ने अपने-अपने जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी रोस्टर जारी कर दिए हैं। हालांकि उच्च न्यायालय ने शाम 5 बजे तक रोस्टर जारी करने को कहा था, मगर अधिकांश जिलाधीशों ने इस समयावधि पर ध्यान नहीं दिया और देर शाम अपने जिलों के रोस्टर जारी किए। इससे पूर्व पंचायती राज विभाग ने मंगलवार दोपहर को सभी जिलाधीशों को रोस्टर जारी करने के लिए आदेश जारी कर दिए थे।

Related posts

किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

April 14, 2026
बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

April 14, 2026

हमीरपुर में जिला परिषद, पंचायत समिति व प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी

हमीरपुर में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला हमीरपुर में जिला परिषद, पंचायत समिति (बीडीसी) तथा ग्राम पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए संशोधित सूची जारी की है। उपायुक्त गंधर्वा राठौर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह आरक्षण राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों व पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित किया गया है, ताकि सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके। खबर लिखे जाने तक हमीरपुर के विभिन्न विकास खंड़ों का रोस्टर जारी हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार यह आरक्षण रोस्टर पंचायत चुनाव-2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिसूचना के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसे व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए तथा पंचायत स्तर तक सूचना पट्टों पर प्रदर्शित किया जाए। नए रोस्टर के लागू होने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की संभावना है।
हमीरपुर में ग्राम पंचायत प्रधान
ग्राम पंचायत प्रधान:
ग्राम पंचायत प्रधान पदों के लिए जिले के सभी विकास खंड—बिझड़ी, नादौन, सुजानपुर, बमसन व भोरंज में आरक्षण रोस्टर लागू किया गया है। बमसन खंड की पंचायतों में महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनारक्षित श्रेणियों के अनुसार पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें बजरोल, खनौली, भेरड़ा, कक्कड़, भटेड़, पौहज, गवारडू, बारों, टप्परे, बराड़ा, पटनौण, समीरपुर, करियाली, चारियां दी धार, उटपुर, ऊहल, दरोगण पटी कोट, संगरोह कलां, भगेटू, फरनोहल, नाल्टी, सेर बलौणी व अन्य पंचायतें शामिल हैं। इसी प्रकार हमीरपुर खंड की पंचायतों—ब्राहलड़ी, नारा, नेरी, अमरोह, जटेहड़ी, काले अंब, स्वाहल, रोपा, लम्बलू, बलोह, डबरेड़ा, चमनेड़, गसोता, बफड़ी, ताल, चौकी कनकरी, धरोग, उखली, भगेटू, फरनोहल, धनेड़, ललीण, जंगल रोपा, नाल्टी, सेर बलौणी, चंगर, ख्याह लोहाखरियां, मझोग सुल्तानी, टिब्बी आदि—में भी आरक्षण श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।
हमीरपुर में जिला परिषद
जिला परिषद:
जिला परिषद के अंतर्गत विभिन्न वार्डों—बीड़-बगेहड़ा, पनोह, दरोगण पटी कोट, ऊहल, जंगलरोपा, ताल, चमनेड़, बधाणी, धमरोल, जाहू, करेर, बिझड़ी, झंझयाणी, दांदडू, लहड़ा, मालग, अमलैहड़ व सपडोह—को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सामान्य महिला तथा अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
हमीरपुर में पंचायत समिति
पंचायत समिति:
पंचायत समिति (बीडीसी) स्तर पर हमीरपुर, बिझड़ी, नादौन, भोरंज और सुजानपुर विकास खंडों के वार्डों के लिए भी विस्तृत आरक्षण सूची जारी की गई है। हमीरपुर खंड के ब्राहलड़ी, नेरी, अमरोह, कुठेड़ा, काले अंब, लंबलू, चमनेड़, गसोता, ताल, चौकी कनकरी, धरोग, अग्धार, उखली, फरनोहल, जंगल रोपा और सेर बलौणी सहित विभिन्न वार्डों को श्रेणीवार बांटा गया है। बिझड़ी व नादौन खंडों में भी इसी प्रकार वार्डवार आरक्षण तय किया गया है, जबकि नादौन पंचायत समिति अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। सुजानपुर पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए भी अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।

बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर रोस्टर जारी


बिलासपुर में जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मंगलवार को पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर रोस्टर जारी कर दिया है। इसके चलते पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के अंतर्गत पंचायत चुनावों को लेकर वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसडीएम श्री नयना देवी जी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में अलग-अलग श्रेणियों के तहत आरक्षण लागू किया गया है। इसमें अनारक्षित, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति महिला तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग शामिल हैं। अनारक्षित श्रेणी में तनबौल-1, टाली-2, सलोआ-7 तथा कोटखास-11 वार्ड रखे गए हैं। वहीं री-3 और कोड़ावाला-15 वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। खलसाई-9 और कोलावाला टोबा-14 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं स्वाहण-4, टरवाड़-5, घवांडल-6 तथा मजारी-13 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

माकड़ी-8 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, लेहड़ी-10 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला तथा बस्सी-12 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। वहीं झंडूता पंचायत समिति के तहत बरठीं महिला, सुन्हाणी महिला, समोह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, बैहना जट्टा एससी महिला, डमली अनारक्षित, जांगला महिला, नखलेहडा अनारक्षित, गेहडवीं एससी, बैहना ब्राह्मणा एससी महिला, डाहड एससी, मलांगण महिला, झंडूता अनारक्षित, सनीहरा अनारक्षित, कलोल अनारक्षित, जेजवीं अनारक्षित, सलवाड अनारक्षित, मलराओं एससी महिला, घराण एससी, नघियार एससी महिला, झबोला महिला, घंडीर महिला, बलोह अन्य पिछड़ा वर्ग, बडगांव महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह घुमारवीं पंचायत समिति के तहत कोट अनारक्षित, हटवाड़ एससी महिला, बम्म अनारक्षित, मैहरी काथला महिला, लद्दा एससी, कुठेड़ा महिला, भुलस्वा, एससी, तल्याणा अनारक्षित, कुह मझवाड़ महिला, ननांवा एससी, हरलोग महिला, मल्यावर अनारक्षित, फटोह एससी महिला, बकरोआ अनारक्षित, औहर अनारक्षित, अमरपुर महिला, घुमारवीं अनारक्षित, लुहारवीं एससी महिला, कोठी एससी महिला, मोरसिंघी अनारक्षित, पट्टा एससी, कसारू अनारक्षित, छत अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कपाहड़ा अनारक्षित, पडयालग महिला, गाहर महिला, पपलाह अनारक्षित, डंगार महिला, गतवाड महिला, लैहडी सरेल अनारक्षित, भपराल अन्य पिछड़ा वर्ग, बरोटा महिला, घंडालवीं महिला व मरहाणा बीडीसी वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।

जिला कांगड़ा में जिला परिषद वार्ड सहित प्रधान पदों पर हुआ बड़ा बदलाव

जिला परिषद कांगड़ा के वार्डों में भी आधी आबादी का दबदबा रहेगा। जिला परिषद के 54 वार्डों के लिए जारी हुए रोस्टर में 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इसके अलावा अनारक्षित 16 वार्डों के साथ-साथ एससी, एसटी व ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों में भी अपना भाग्य आजमा सकती हैं। इस दौरान मस्सल, सुन्नी, कलियाड़ा व तियारा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा हलेडक़लां, खोली, ठाकुरद्वारा व झिकली इच्छी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड होंगे। महिलाओं के लिए आरक्षित नौरा, हरिपुर, मैरा, बारी, सुलह, कोपड़ा, नंगल चौक, मंझग्रां, मनोह सिहाल, अधवानी, रियाली, गंगथ, भलेटा, आलमपुर व भाली महिला आरक्षित वार्ड होंगे। अनारक्षित वार्ड में जिला परिषद के जरोट, रैहन-दो, कवाड़ी, अरला, अवैरी, दौलतपुर, भत्तला, परागपुर, भडवार, गुरियाल, ठारू, शेखूपुर, घाटी, चड़ी, बारी कलां व फारियां अनारक्षित वार्ड घोषित किए गए हैं।

विकास खंड बैजनाथ की 45 पंचायतें जिनमें एससी महिला में वही, खड़ानाल, कोठी, कुदैल, माधोनगर व मतियाल। एससी में अवैरी, चौबीन, मझोटी, नरगोड़, पोलिंग व ढंडोल। एसटी महिला में फटाहर, घोड़पीठ व कंद्राल। एसटी में मंढेड खुर्द, भेट झिकली व हडेढ। ओबीसी महिला में बड़ा भंगाल, लुवाई, धरमाण व गदियाड़ा। ओबीसी में बड़ाग्रां, स्वाड व कोठीकोहड़। महिला में नगैहड़, बंडियां, धानग, कुंसल, महाकाल, पंजाहला, सकड़ी, संसाई, सुनपुर कुंडग। अनारक्षित: भटटू, दयोल, धरेड़, कुकैना, महालपट, मझैरना, मुल्थान, संसाल, सेहल, टिक्करी डूहकी।

विकास खंड बड़ोह की 21 पंचायतें हैं जिनमें एससी महिला में मोरठ जसाई व खर्ट खास। एससी में चकवन घीहण। ओबीसी महिला में चंदरोट व लूहना। ओबीसी में पलाह चकलू। महिला में दनोआ, बड़ोह, रतियाड, सरोत्री, सरूट, थाना खास व टौरू। अनारक्षित में ऐरला, बालूगलोआ, बूसल, कंडी, खावा, सलाह जंद्राह, सद्दूबडग़्रां व सुन्नी।

विकास खंड भवारना की कुल 31 पंचायतें हैं जिनमें एससी महिला में रमेहड़, भौरां व दरंग। एससी में अरला, खैरा, खैरा बलूही। एसटी महिला में धनेटा। एसटी में गदियाडा। ओबीसी महिला में मालणू, धोरन व गरला। ओबीसी में परौर व भट्टू समूला। महिला में भौड़ा, हैंजा, खडूहल चांदल बमियाल, खडूहल सोरनू, मलाहू, मनसिंबल, सलोह, सिहोल व ठंडोल। अनारक्षित में भडग़वार, बारी, फरेड, भवारना, मैंझा, टप्पा, रायपुर, पुन्नर व दैहण।

विकास खंड देहरा की कुल 59 पंचायतें हैं जिनमें एससी महिला में शेर लोहारा, लुदरेट, बड़ा, सूरजपुर, धजाग, हार, वैह, बौंगता। एससी में कल्लर, पाईसा खास, सिहोटी खुर्द, दियाल, बडूंह, ढलियारा व बीहण। ओबीसी महिला में जालंधरलाहड़, त्रिपल, गठूत्तर, धंगड़ व मसरुर। ओबीसी में बंगोली निचली, बनखंडी, ठाकुरद्वारा व हरिपुर। महिला में बारी खास, भटोली फकोरियां, डोहग पलोटी, घेड़, खैरियां, मूहल, नौशहरा, रजोल, शिवनाथ, ठठलेहड़, सकरी, नंदपुर भटोली, धार, बिलासपुर, बढ्लठोर, भटेहड़ व नलेटी। अनारक्षित में बलसूहं दरकाटा, भटेहड़ बासा, धवाला, कुहरु, झकलेहड़, खबली, मियोल, मेहवा, नंदपुर दो, लोअर सुनेहत, गुलेर, घियोरी, चपलाह, चनौर, सुनेहत, ढौंटा, बरवाडा व कनोल।

विकास खंड धर्मशाला की कुल पंचायतें 31 हैं जिनमें एससी महिला में सौकणी दा कोट, भत्तला, चतेहड़। एससी में बणी व लेहसर। एसटी महिला में कस्बा व अंद्राड़। एसटी में टंग नरवाणा व सुक्कड़। ओबीसी महिला में मंदल, बरवाला व झियोल। ओबीसी में रसेहड़ व कनेड। महिला में बागणी, चैतडू, गगल, कंड करडियाडा, मनेड, पद्दर, पंतेहड़ पासू व शिल्ला भटेहड़। अनारक्षित में तंगरोटी खास, बगली, बल्ला जदरांगल, ढगवार, जूहल, नरवाणा खास, रक्कड़, टऊ व तंगरोटी।

विकास खंड फतेहपुर की कुल 54 पंचायतें हैं जिनमें एससी महिला: बरूणा, हाड़ा, छत्तर, मछौट व छब्बड़। एससी में छत्तर जोगियां, खेहर, कोडल, गोलवां व स्थाना। ओबीसी महिला में खटियाड़, हटपंग, कंदौर व रैहन खास। ओबीसी में टिकोली घिरथा, तलाड़ा, रियाली व डूहग। महिला में बगडोली, बरोट खास, बतराहन, भाटियां, चकबाड़ी, हडवाल, रैहन दो, जगनोली, जखाड़ा, झुंब खास, लोहारा, लुठियाल, मिंता, नगाल, नंगल, समलेट, सुनेट व ठेहड़। अनारक्षित में बारी, डक, धमेटा, समकड़, दियाना, फतेहपुर, गुरियाल, हटली, कुटवासी, लरहू, लारथ, मनोह सिहाल, नेरना, पट्टा जाटियां, पोलियां, रे, सुनाहारा व टटवाली शामिल है।

विकास खंड इंदौरा में कुल 58 पंचायतें हैं जिसमें एससी महिला: सिरत, डमटाल, चनौर, मोहटली, छन्नी, बेली महंता, काठगढ़ व कुंड़सा। एससी: बलीर, चलोह, गंगथ दो, घेटा, शेखूपुर, गदराना, इंदौरा व उल्लेहडिय़ां। ओबीसी महिला: अटाहड़ा, घडरां, बसंतपुर, मंडमियानी व गंगथ। ओबीसी: लोधवां, डागला, भलाख व मलाहड़ी। महिला: डैंकवां, गगवाल, मंगवाल, डाहकुलाड़ा, माजरा, टप्पा, मकडोली, मंदोली, दीणी खास,सुरड़वां, भोग्रवां, राजगीर, दियोटी व बकराड़वा। अनारक्षित: भदरोआ, सूरजपुर, धोरण, मलोट, रपड़, भपू, तौकी, इंदपुर, धनतोल, सनौर, राजा का खासा, पलाख, बडूखर, पराल, ठाकुरद्वारा व मिलवां।

सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी

जिला सिरमौर में मई माह प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर मंगलवार को जारी कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले के 8 विकास खंडों की 273 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है। जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिला सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण घोषित किया गया है।

पच्छाद ब्लॉक में यह रहा आरक्षण
पच्छाद
विकास खंड में डिन्नर-किन्नर, टिकरी कुठाड़, कथाड़, बागथन, जामन की सेर, जयहर, लाना भलटा, सराहां, डीलमन, द्राबली व कोटला बरोग पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। मानगढ़, शाडियां, साधनाघाट, नेरी नावन, वासनी, दाड़ों देवरिया व कोटला पंजोला पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में रखी गई हैं। नैना टिक्कर, बनाहधीनी, धार टिकरी, चम्मेंजी, काटली, नारग, दीद धलुत, शीना, बाग पशोग, धरोटी, पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। सिरमौरी मंदिर, लाना बाका, बजगा, बनी बखोली, सुरला जनोट, बनौना महलोग टिक्कर पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हैं।

राजगढ़ विकास खंड में टिक्कर, बोहल टालिया, जदोल टपरोली, डिम्बर, नेई नेटी, कोटी पधोग, हाब्बन, चंदोल व नेहरटी बघोट पंचायतें महिला वर्ग में गई हैं। कोटला बांगी,कोठिया जाजर, ठोड निवाड, माटल बखोग, थेना बसोतरी, सेर जगास, शाया सनौरा व डिब्बर पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं। करगाणू, राणाघाट, नेरी कोटली, नेहर पाब, धनच मानवा, शालाना, कडोली दोची पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हैं। दाहन, छोगटाली, दीदग, देवठी मझगांव, शिलानजी, भानत, कुंडू लवाण, टाली भुजजल, काथली भरण व भूईरा, पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं। संगड़ाह विकास खंड में पुन्नरधार, दाना घाटों, कुफर-कैथू, चौकर, गनोग, शिवपुर, सैंज व नौहराधार पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं। रेडली, घन्डूरी, रजाना, माईना घडेल, लाना पालर, सेर तंदुला, देवा मानल, टिकरी डसाकना, गवाही व भलौना पंचायतें महिला वर्ग में गई हैं। भवाई, सांगना, रणफुआ जबडॉग, लुधियाना, अन्धेरी, चाडना, भराडी, व भौण कडिय़ाना पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हैं। शामरा, देवना, दिवडी खडांह, भाटन भुजौण्ड, भुटली मानल, संगड़ाह ग्रामीण, लाना चेता, बडोल, सताहन, गेहल व पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गताधार और बाऊनल काकोग, ब्योग टटवा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।

नाहन विकास खंड में यह रहा आरक्षण
नाहन
विकास खंड की बनकला, आमवाला सैनवाला, सतीवाला, देवका पुड़ला, रामाधौंन ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। पालियों व मात्तर, पंचायतें अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग व नगल सुकेती अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। नाहन व नेहली धीडा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और नलका अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। सलानी कटोला, सुरला, पंजाहल, कौलावालाभूड़ व नावणी पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं बर्मा पापड़ी, नाहन 2, क्यारी, बनेठी, देवनी, विक्रमबाग, कालाअंब व मोगीनंद पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं। त्रिलोकपुर, चाकली, धगेड़ा व सैन की सेर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ददाहू विकास खंड में खूड द्राबिल, कोटी धीमान, बगड़, कटवाडी बागडत, पनार व चाढऩा, पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं।

महीपुर, पराडा, कोटला मोलर, थाना कसोगा, मधाना, छछेती व भाटगढ़ पंचायतें महिला वर्ग में रखी गई हैं। मालगी, भनेत हलदवाडी, कान्डों-कांसार, बिरला व छोऊ भोगर पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। जरग, जामू कोटी, कटाह शीतला, नेहर सवार, खलाक्यार, कमलाड, भरोग बनेडी व ददाहु पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंड की कांटी मश्वा, माशु, भजौन व कुनेर धमौन पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कमरऊ व कान्डो च्योग अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और सतौन व बल्दवा बोहल खुईनल अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। टटियाणा, कोडग़ा, शमाह पम्ता, गुढ़ी मानपुर, शरली मानपुर, पोका, दुगाना, पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बोकाला पाब, बडवास, ठौंठा जाखल, चांदनी, शिल्ला मीनल बाग पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं। शावगा, कठवार, जामना व सखौली अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

शिलाई ब्लॉक में रास्त, क्यारी गुंडाह, मानल, हल्लाहा, नैनीधार और धारवा पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में रखी गई हैं। बेला बश्वा, शिलाई, पाव मानल, झांकडो, मिलालह, बिडला दिगवा, बाम्बल, बाली कोटि, सियासू, चामरा मोहराड़, व द्राबिल, पंचायतें महिला वर्ग में शामिल की गई हैं। नाया, अश्याड़ी, कोटापाब, बकरास व कोटी उतरोऊ, अनुसूचित जाति वर्ग में गई हैं। अजरौली, गवाली, कुंहट, लोजा मानल, पनोग, जरवा जुनैली, डाहर, कांडो भटनोल, नवाना भटवाड, कोटी बोच, बान्दली और लानी बोराड पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नाया पंजोड और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए शंखोली व शिरी क्यारी पंचायतें आरक्षित है।

पांवटा साहिब विकास खंड में अम्बोया, राजपुर, डांडा, बढ़ाना और डोबरी सालवाला पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं। कंडेला अदवाड़, निहालगढ़, पूरूवाला व गोजर अड़ायन पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल की गई हैं। माजरा, नवादा, फूलपुर, पलहोडी, खोदरी, नघेता, गोरखुवाला, पीपलीवाला, कयारदा, बद्रीपुर, भेला, बनौर, मिश्रवाला, कुँजा, अमरकोट व मेलियों पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। ब्यास, शिवपुर, फतेहपुर व अजोली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और रामपुर भारापुर, कोलर, मानपुर देवड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। भरली आगरो, टोरु डांडा आंज, बहराल, हरिपुरखोल, गुरुवाला सिंहपुरा, पड़दुनी, जमानीवाला, भुगरनी, सैनवाला मुबारिकपुर, टोकियो, कुंडियों, भगानी, मुगलावाला करतारपुर, धौलाकुआं, भाटावाली, शिवा, व पातलियों पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: district-wise reservationHimachal Panchayat electionsHimachal Pradeshreservation rosterWomen Reservation
Previous Post

चंबा में बस हादसा टला : एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, 20 सवारियां थी सवार

Next Post

हिमाचल हाई कोर्ट ने किया जजों का बड़ा फेरबदल, नई तैनाती और स्थानांतरण के आदेश

Next Post
हिमाचल हाई कोर्ट ने किया जजों का बड़ा फेरबदल, नई तैनाती और स्थानांतरण के आदेश

हिमाचल हाई कोर्ट ने किया जजों का बड़ा फेरबदल, नई तैनाती और स्थानांतरण के आदेश

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

गुजरात 2002 दंगे : नानावती आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदीको दी क्लीन चिट

गुजरात 2002 दंगे : नानावती आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदीको दी क्लीन चिट

6 years ago
बागवानों की मेहनत दांव पर, सरकार से सड़कें जल्द खोलने की गुहार

बागवानों की मेहनत दांव पर, सरकार से सड़कें जल्द खोलने की गुहार

7 months ago
बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

6 months ago
कुल्लू के रमेश ठाकुर की नाटियों पर झूमा हरड़गलू का पंडाल

कुल्लू के रमेश ठाकुर की नाटियों पर झूमा हरड़गलू का पंडाल

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू
    • बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव
    • दियोटसिद्ध चैत्र मेला संपन्न, 12 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

    किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

    April 14, 2026
    बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

    बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

    April 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In