शिमला। प्रदेश में भारी बारिश के चलते पुलिस विभाग की बी वन परीक्षा में बदलाव किया गया है। अब 26 अक्टूबर को पुलिस की बी-वन परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुलिस विभाग के बी-वन टेस्ट के लिए 4400 से अधिक पुलिस जवानों ने आवेदन किया है। पुलिस विभाग ने बी-वन परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में पुलिस जवानों की पदोन्नति के लिए अयोजित की जाने वाली बी-वन परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रदेश में 21 सितंबर को पुलिस विभाग की बी-वन की परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश के कारण पुलिस विभाग की बी-वन की परीक्षा में बदलाव किया गया है। अब पुलिस विभाग की बी-वन की परीक्षा 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। डीजीपी अशोक तिवारी ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।
पुलिस विभाग की बी-वन की परीक्षा से पुलिस विभाग में पिछले कई वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे युवाओं का पदोन्नति का सपना जल्द ही पूरा होगा। पुलिस विभाग में करीब आठ साल बाद बी-वन परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि राज्य भर में जारी आपदा की स्थिति और लगातार भारी बारिश, सडक़ सम्पर्क में गंभीर व्यवधान और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में अधिकांश पुलिस कर्मियों की तैनाती के कारण बी-वन परीक्षा आयोजित करने की संशोधित तिथि 26 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। पुलिस मुख्यालय की आरे से सभी संबंधित जिलों/इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने कमांड और नियंत्रण के तहत तैनात सभी पुलिस कांस्टेबलों को बी-वन टेस्ट परीक्षा-2025 की संशोधित निर्धारित तिथि 26 अक्टूबर 2025 के अनुसार तैयारी करने के लिए सूचित करें।
पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बारे में पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। डीजीपी अशोक तिवारी ने पुलिस मुख्यालय में कार्यभार संभालने के बाद कई वर्षों से रूके बी-वन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग में 877 हैड कंस्टेबल के पद भरे जाएंगे। पुलिस विभाग में हैड कंस्टेबल बनने के लिए बी-वन परीक्षा की तिथि 21 सितंबर के बजाए अब 26 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को पत्र भेजा गया है। पुलिस विभाग में हैड कंस्टेबल के खाली पड़े 877 पद के लिए इस वर्ष बी-वन परीक्षा आयोजित की जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बारे में सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं।