हिमाचल दस्तक: शिमला।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पार्टी हाई कमान ने दो महासचिव, 8 सचिव, 1 मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह नियुक्तियां की गई है। इसमें शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव बनाया गया है।
इसी तरह दयाल प्यारी, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव बनाया गया है। अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट में जगह दी गईं है। इसी तरह ज्ञान चंद बढालिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।