शिमला। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल जम्मू के कविंद्र गुप्ता अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद उनके प्रमोशन की खबर आई। गुप्ता ने 18 जुलाई, 2025 को तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। वह आठ महीने से भी कम समय तक लद्दाख के उपराज्यपाल रहे। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टि. जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य हसनैन बिहार के राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे।

कविंद्र का सियासी अनुभव
1978 में विवि की पंजाब इकाई में सचिव बने। वर्ष 1993 में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2005 में जम्मू नगर निगम के मेयर, 2015 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष व 2018 में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बने।








