राजेंद्र ठाकुर। स्वारघाट
ओडि़शा के भुवनेश्वर में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए रविवार को 24 सदस्यीय टीम को स्वारघाट से हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साथ ही दोनों टीमों को जीत का आशीर्वाद भी दिया। टीम के मैनेजर चुनीलाल ने बताया कि छात्र वर्ग की जूनियर टीम में जिला बिलासपुर के 7, सोलन के 2 तथा शिमला, सिरमौर व मंडी से एक-एक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
वहीं छात्राओं की टीम में मंडी जिला से 4, बिलासपुर से 3, हमीरपुर से 2 तथा सोलन, सिरमौर व शिमला से एक-एक छात्रा भाग ले रही हैं। टीमों के साथ 2 कोच तथा 2 मैनेजर भी जा रहे हैं। यह राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 22 सितंबर से 26 सितंबर तक ओडि़शा के भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है।








