Friday, October 16, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home himachal

हिमाचल में सिर्फ 30 हजार से रोबोटिक सर्जरी! CM सुक्खू बोले-अब तक किए 400 से ज्यादा ऑपरेशन

Tarun choudhary by Tarun choudhary
August 20, 2026
in himachal, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल में सिर्फ 30 हजार से रोबोटिक सर्जरी! CM सुक्खू बोले-अब तक किए 400 से ज्यादा ऑपरेशन

हिमाचल में 30 हजार से रोबोटिक सर्जरी, सुक्खू का बड़ा दावा

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पिछले साढ़े तीन साल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को राज्य में ही बेहतर और कम खर्च वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एम्स स्तर की रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की गई है। निजी क्षेत्र में जिस रोबोटिक सर्जरी पर करीब छह से सात लाख रुपये खर्च होते हैं, वही सर्जरी हिमाचल में करीब 30 हजार से 80 हजार रुपये में की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है और अब तक 400 से अधिक सर्जरी की जा चुकी हैं।

Related posts

नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

October 15, 2026
Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

October 15, 2026

मुख्यमंत्री ये बातें वीरवार को शिमला में एक समाचार पत्र समूह की ओर से आयोजित ‘हिमाचल रत्न’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 13 विशिष्ट लोगों को ‘हिमाचल रत्न पुरस्कार’ प्रदान किए।

रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के राज्य सरकार के विजन का प्रतीक

सुक्खू ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के राज्य सरकार के विजन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई गई हैं। सरकार का लक्ष्य अगले छह महीने में एमआरआई, सिटी स्कैन और एक्स-रे की प्रतीक्षा सूची खत्म करना है। अगले चार महीने में सभी मेडिकल कॉलेजों में ऑटोमेटेड लैब स्थापित करने की योजना है। इससे एक ही रक्त के नमूने से कई जांच की जा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे इन सुधारों के लिए राज्य सरकार अपने संसाधनों से खर्च कर रही है। हमीरपुर में एलाइड हेल्थ कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। इस वर्ष प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा की 320 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी और जरूरत के अनुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस देने पर भी सरकार विचार कर रही है।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा

शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में निजी स्कूलों को टक्कर दे सकें। प्रदेश में 150 से अधिक सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है। इन स्कूलों में 80 प्रतिशत से अधिक मेरिट वाले शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। सुक्खू ने कहा कि सरकार सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने पर काम कर रही है। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश देश को करीब 90 हजार करोड़ रुपये की पारिस्थितिकी सेवाएं देता है। राज्य सरकार इन सेवाओं से जुड़े प्रदेश के अधिकारों और हितों को उचित मंचों पर उठा रही है।

सरकार तीन नए शहर विकसित करने की योजना पर काम कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान यानी आरडीजी में हर साल करीब 8,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसके बावजूद कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों की पेंशन के भुगतान में कोई देरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार तीन नए शहर विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है। प्रशासनिक तंत्र का आकार कम करने पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार इससे सरकारी धन का अधिक उपयोग जनकल्याण के कामों में किया जा सकेगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: CM Sukhu Health SchemeHimachal Health NewsHimachal HealthcareHimachal medical collegesHimachal Robotic SurgeryRobotic Surgery Costrobotic surgery Himachalshimla news
Previous Post

नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस का जलवा, सचिन-शिवम ने किया शानदार प्रदर्शन

Next Post

मानसून सत्र में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे : जयराम ठाकुर

Next Post
मानसून सत्र में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे : जयराम ठाकुर

मानसून सत्र में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे : जयराम ठाकुर

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

Mahaghotala case in Dioli ……

दियोली में महाघोटाला मामला……

7 years ago
स्कूल संचालिका हत्याकांड : दोनों शूटर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, साजिश के मास्टरमाइंड की तलाश

स्कूल संचालिका हत्याकांड : दोनों शूटर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, साजिश के मास्टरमाइंड की तलाश

4 months ago
आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया कानून, हिमाचल हाईकोर्ट ने शुरू किया डिजास्टर रिलीफ़ फंड

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया कानून, हिमाचल हाईकोर्ट ने शुरू किया डिजास्टर रिलीफ़ फंड

1 year ago
बिलासपुर में राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी

बिलासपुर में राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था
    • Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे
    • HRTC नाहन डिपो में टायरों की किल्लत से थमे 11 बसों के पहिए! स्कूल-कॉलेज के छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

    नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

    October 15, 2026
    Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

    Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

    October 15, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In