शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने सचिवालय में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 के 16 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 15 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद विभिन्न विभागों में तैनाती दी गई है, जबकि एक अधिकारी का विभाग बदला गया है। आदेश 13 अगस्त 2026 को जारी हुए हैं और सभी अधिकारियों को तत्काल नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार योगिंदर सिंह को होम-विजिलेंस, कृष्ण सिंह को परिवहन, डॉ. जगजीवन राम शर्मा को लोक निर्माण मंत्री के कार्यालय, लेख राम को मुख्यमंत्री कार्यालय और अनिल कुमार को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में तैनाती दी गई है।
इसी तरह सुखदेव सिंह को एसए, विनोद कुमार को इंडस्ट्रीज-बी, टेक चंद को पर्यटन, सुनीत कुमार को जीएडी-बी, प्रदीप कुमार को जीएडी-बी और परवीन सिंह को पीडब्ल्यूडी-सी में तैनाती मिली है। वहीं विवेक शर्मा को होम-बी, नागेश्वर चंद को वित्त, जगदीश चंद को लोक निर्माण मंत्री के कार्यालय और जगत राम को विधि विभाग में भेजा गया है।
चारू गुप्ता जो वर्तमान में मत्स्य विभाग में कार्यरत थे, उन्हें बागवानी विभाग में तैनाती दी गई है। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइन करने और उचित माध्यम से ज्वाइनिंग रिपोर्ट कार्मिक विभाग को सौंपने के निर्देश दिए हैं।







