शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर एचपी सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश दिए हैं। अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस दौरान विजय कुमार, उप सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस) को गृह विभाग का उप सचिव बनाया गया है। मनमोहन चोपड़ा, उप सचिव (आयुष) को गृह विभाग का उप सचिव बनाया गया है। वंदना को उद्योग विभाग से हटाकर एसए विभाग का उप सचिव बनाया गया है। रंजना शर्मा, उप सचिव (शिक्षा) को युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस का उप सचिव बनाया गया है। रमेश चंद, उप सचिव (युवा सेवाएं एवं खेल) को उद्योग विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
पदोन्नति के साथ नए पद
तरुण सक्सेना-वित्त-IF विभाग के उप सचिव, वंदना गुप्ता-आयुष विभाग के उप सचिव, वेद प्रकाश-वित्त नियमन विभाग के उप सचिव, गोविंद बल्लभ उपाध्याय-कार्मिक विभाग के उप सचिव ये सभी तबादले और पदोन्नतियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। आदेश पर हस्ताक्षर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने किए हैं।








