Monday, September 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home मुख्य ख़बरे

शहीद की बहन की शादी में भाई बनकर पहुंचे सैन्य जवान: पूरी की आशीष की कमी, खुशी से दुल्हन की आंखें हुई नम

शहीद आशीष कुमार की बहन की शादी में उनके रेजिमेंट से आए जवानों ने निभाई भाई की भूमिका..

vikas chauhan by vikas chauhan
October 3, 2025
in मुख्य ख़बरे, सिरमौर, हिमाचल
0
शहीद की बहन की शादी में भाई बनकर पहुंचे सैन्य जवान: पूरी की आशीष की कमी, खुशी से दुल्हन की आंखें हुई नम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

Related posts

घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

September 13, 2026
Kullu : मनाली में टैक्सी में अचेत मिला 29 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Kullu : मनाली में टैक्सी में अचेत मिला 29 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

September 13, 2026

पांवटा साहिब। शहीद की बहन की शादी का वह पल हर किसी की आंखें नम कर गया, जब देश के वीर सपूतों ने उसका हाथ थामकर उसे यह अहसास दिलाया कि उसका भाई भले ही सरहद पर शहादत देकर अमर हो गया हो, लेकिन उसकी बहन अकेली नहीं है। फौजी भाइयों ने न केवल उसके कन्यादान की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि पूरे समारोह में उसके चेहरे पर मुस्कान लौटाने की कोशिश की। यह नजारा देशभक्ति और भावनाओं का ऐसा संगम था, जिसने वहां मौजूद हर इंसान के दिल को गहराई तक छू लिया।

दरअसल, सिरमौर जिले के आंजभोज के भरली गांव के शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) के विवाह में सेना के जवानों ने भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। आराधना के शादी में पूर्व सैनिक और रेजिमेंट ने शादी में भाई द्वारा की जाने वाली सभी रस्मों को पूरी निष्ठा से निभाया। इस दौरान शादी में मौजूद परिवार के सदस्य और मेहमान सैनिकों की भावना और सौहार्द देखकर भाव विभोर हो गए। शादी में शहीद आशीष की रेजिमेंट के सैनिक और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल हुए।

आशीष कुमार ने दिया सर्वोच्च बलिदान

बता दें कि सिरमौर जिले के आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के तहत अरुणाचल प्रदेश में सेवारत थे। 27 अगस्त 2024 को ‘ऑपरेशन अलर्ट’ के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए और वीरता का परिचय देते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसलिए शहीद आशीष की बहन की शादी के मौके पर इन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की उपस्थिति न केवल उनके सम्मान का प्रतीक थे, बल्कि यह आश्वासन भी था कि सेना का बंधन सेवा से परे अपने शहीदों के परिवारों तक भी फैला हुआ है।

आराधना ने कहा कि आज भले ही मेरा भाई इस दुनिया में नहीं है, लेकिन सेना के जवानों ने मुझे भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। मेरे भाई का साथ और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। मेरे भाई ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका सपना था कि जब मेरी शादी होगी, तब वे और उनके दोस्त हमारे गांव में आएंगे और मेरी शादी को यादगार बना देंगे।

शगुन में दी 3 लाख की एफडी

वहीं, इस शादी में रेजिमेंट से आए सैनिकों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने आराधना को बैंक में 3 लाख की एफडी के रूप में शगुन और स्मृति चिन्ह भेंट किया, जो सेना, रेजिमेंट और सैन्य संगठन का परिवार के साथ खड़े रहने की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सेना के इस भाव ने उपस्थित सभी मेहमानों के दिलों को छू लिया और सभी को याद दिलाया कि भारतीय सेना अपने नायकों और उनके परिजनों को कभी नहीं भूलती।

https://himachaldastak.com/wp-content/uploads/2025/10/AQOnBk64gkXQts7a7jrckI400n4pisEu0LTe_9-GefmyGxGiPYdcbifUJ0jXK3eijUrHYwrahk2SIkZxFrhted4o_VfBEq0V8O7-1HHlD9LGeA-1.mp4

दुल्हन आराधना ने जवानों से लिया आशीर्वाद

इस अप्रत्याशित सम्मान से अभिभूत दुल्हन ने नम आंखों से सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने बहन‌ को उनके ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के जवानों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने यह साबित किया कि उनका भाईचारा शाश्वत है।

शादी में पहुंचे भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के पदाधिकारी नरेंद्र चौहान ने कहा कि शहीद आशीष हमेशा अमर रहेंगे। शादी में जिस तरीके से भूतपूर्व सैनिक और यूनिट के सैनिकों ने शहीद की बहन को डोली में विदाई दी, वो पल बेहद भावुकता से भरा हुआ था। लेकिन खुशी इस बात की थी कि बहन पूजा को भाई की कमी का एहसास नहीं होने दिया। हम से जितना हो पाया हमने शहीद की बहन की मदद की। शहीद आशीष कुमार हमेशा देश के लोगों के दिलों में राज करेंगे। भूतपूर्व सैनिक संगठन शहीद के परिवार वालों के साथ हर वक्त खड़ा रहेगा।

शादी में पहुंचे सैन्य अधिकारी और जवान

इस शादी समारोह में शहीद आशीष की रेजिमेंट से कमान अधिकारी एवं साथियों का संदेश और सम्मान लेकर हवलदार राकेश कुमार और नायक रामपाल सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नायक मनीष कुमार, ग्रेनेडियर अभिषेक, ग्रेनेडियर आयुष कुमार और सेना में सेवारत मेजर अनूप तोमर और पैराट्रूपर नदिश कुमार सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

सैन्य जवानों ने शादी में निभाई भाई की रस्में

वहीं, इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सलाहकार हाकम सिंह व सुरेश कुमार देवा और नेत्र सिंह, मामराज सिंह पृथ्वी सिंह, दिनेश कुमार, नेत्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, देवेंद्र नेगी, सोहन सिंह उपस्थित रहे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: ashish_kumarBrotherHimachalMartyrplayedrolesisterSoldiersWedding
Previous Post

दिसंबर में होंगे पंचायत चुनाव, जल्द जारी होगा रोस्टर: अनिरुद्ध सिंह

Next Post

बेटियों की इज्जत पर सायबर हमले, अक्षय कुमार ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

Next Post
बेटियों की इज्जत पर सायबर हमले, अक्षय कुमार ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

बेटियों की इज्जत पर सायबर हमले, अक्षय कुमार ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

‘रील का चक्कर बाबू भईया’…जलपरी बन रही थी युवती, पुलिस ने उतारा भूत

‘रील का चक्कर बाबू भईया’…जलपरी बन रही थी युवती, पुलिस ने उतारा भूत

1 year ago
IGMC में कोरोना मरीज ने काटी आइसोलेशन में हाथ की नस

IGMC में कोरोना मरीज ने काटी आइसोलेशन में हाथ की नस

5 years ago
अहमदाबाद से सुंंदरनगर पहुंचे 82 लोग, कोरोना टेस्ट के बाद भेजे जाएंगे घर

अहमदाबाद से सुंंदरनगर पहुंचे 82 लोग, कोरोना टेस्ट के बाद भेजे जाएंगे घर

6 years ago
शिमला में ओलंपिक दिवस पर जोश: मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शिमला में ओलंपिक दिवस पर जोश: मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मैराथन को दिखाई हरी झंडी

3 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज
    • Kullu : मनाली में टैक्सी में अचेत मिला 29 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    • SOS परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, एडमिट कार्ड जारी; 16 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

    घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

    September 13, 2026
    Kullu : मनाली में टैक्सी में अचेत मिला 29 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Kullu : मनाली में टैक्सी में अचेत मिला 29 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    September 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In