शिमला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने विशेष शिक्षक (प्री-प्राइमरी से कक्षा पांचवीं तक के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। यह प्रक्रिया शिक्षा विभाग के पूर्व आदेशों और दिव्यांगजन आरक्षण श्रेणी के अंतर्गत की जाएगी।

विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार विशेष शिक्षक के कुल 6 पद भरे जाएंगे। इनमें दृष्टिबाधित के 2, श्रवण बाधित के 2, अस्थि दिव्यांग का 1 तथा बहु-दिव्यांग का 1 पद शामिल है। दृष्टिबाधित एवं लो-विजन श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 2 जुलाई को दोपहर 3 बजे शिक्षा विभाग निदेशालय, ब्लॉक नंबर-33, कुसुम्पटी, शिमला में आयोजित होगा।
वहीं श्रवण बाधित, मानसिक दिव्यांगता, बहु-दिव्यांग तथा अस्थि दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 7 जुलाई को सुबह 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला, कुसुम्पटी में होगी। शिक्षा विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।








