मौसम बदलने के बाद पहुंच ज्यादा पर्यटक, होटलों की ऑक्यूपेंसी में दर्ज किया उछाल
शिमला। हिमाचल में मौसम बदलने के साथ ही सैलानियों की आमद बढ़ी है। पहाड़ों पर मई माह के दौरान भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे यहां पर मौसम ठंडा हो गया है। जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए है। ऐेसे में समर सीजन के दौरान भी सर्द हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक पहाड़ों पर पहुंच रहे है। मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकापे चल रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में दिन के समय जमकर गर्मी पड़ रही है। मगर हिमाचल में लगातार हो रही बारिश व ओलावृष्टि के चलते तापमान में एकाएक भारी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से पहाड़ों पर सुबह व शाम के साथ दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है। पहाड़ों पर बारिश व ओलावृष्टि के बाद बदला मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

पहाड़ों पर गर्मी के दौरान भी सर्द मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की आमद जारी है। प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली, कसौली, चंबा के डलहौजी, धर्मशाला, रोहतांग व किन्नौर के विभिन्न स्थानों पर पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड की जा रही है। हालांकि प्रदेश में वीकेंड पर पहले से ही सैलानियों की आमद जारी है। मगर मौसम बदलने के बाद आम दिनों के दौरान भी पहाड़ों पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है।
शिमला के प्रमुख स्थलों पर मंगलवार को भी काफी संख्या में पर्यटकों को सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। हालंाकि शिमला में दिन के समय आसमान में हल्के बादल घिरे रहे, मगर दोपहर बाद शिमला में झमाझम बारिश हुई है। जिससे शाम के समय पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में सैलानियों को सैरसपाटा करते हुए देखा गया।
सैलानियों की आमद से पर्यटन कारोबार में तेजी
सैलानियों की आमद से पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। होटलों की ऑक्यूपेंसी में बढोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। पर्यटकों के भारी संख्या में आने से कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य में अगामी दिनों के दौरान भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की सैरगाहों में अगामी दिनों के दौरान भी कारोबार अच्छा चलने की उम्मीदें लगाई जा रही है।
वीकेंड के लिए आ रही एंडवास बुकिंग
प्रदेश की सैरगाहों में सैलानियों की संख्या में इजाफा रिकॉर्ड किया जा रहा है। वीकेंड पर पर्यटन स्थलों पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। ऐसे में अब पर्यटक वीकेंड में आने के लिए एंडवास में बुिकंगें करवा रहे हैं।








