शेष जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 8 से 11 जुलाई के बीच भी होगी भारी बारिश
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से मॉनसून की बारिश रफ्तार पकड़ लेगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के ऊना, कांगड़ा, सिरमौर व सोलन में हैवी टू वैरी हैवी रेनफॉल होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट दिया गया है। इसके बाद प्रदेश में 8 से 11 जुलाई के बीच भी मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश में लगातार 6 दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

आज भरमौर, कसौली और कुकुमसेरी में हुई झमाझम बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है। धर्मशाला, ऊना, जिला शिमला के विभिन्न स्थानों के अलावा भरमौर, कसौली और कुकुमसेरी में झमाझम बारिश हुई है। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 39.0 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। इसके अलावा ऊना में 14.0, कुकुमसेरी में 15.0, भरमौर व कसौली में भी 14.0 मिलीमीटर तक बारिश आंकी गई है। शिमला जिला के मशोबरा में 16.0, शिमला में 8.4 और ऊपरी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुइ है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर रात का पारा सामान्य डिग्री से नीचे आ गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में अभी भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मगर आगामी दिनों के दौरान बारिश होने से मैदानी इलाकों में भी तापमान के सामान्य से नीचे पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही है।
रविवार को राज्य में कई स्थानों पर हुई बारिश
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को सुबह के समय मौसम साफ बना रहा। मगर कुछ समय में आसमान में बाद घिर गए थे। जिससे राज्य के निचले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश आंकी गई है। पहाड़ों पर भी दोपहर के समय आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए थे। आसमान में बादलों के घिरने के साथ तेज हवाएं भी चली है। हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आंकी गई है। अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर अगामी 5-6 दिनों के दौरान लगातार बारिश होती है तो प्रदेश में तापमान कम होने के साथ लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
आज प्रदेश में जमकर होगी बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश हेाने का अलर्ट जारी किया गया है। केन्द्र द्वारा प्रदेश के ऊना, कंागड़ा व सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान यहां पर हैवी टू वैरी हैवी रेनफॉल होने का अलर्ट दिया गया है। किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष जिलों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। 7 जुलाई को भी प्रदेश में अत्याधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 8 से 11 जुलाई के बीच भी भारी बारिश होने का येलो अलर्ट दिया गया है।
नदी-नालों सहित भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से रहे दूर
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच लोगों को नदी-नालों के साथ भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से भी दूर रहने का परामर्श दिया गया है। बीते दिनों के दौरान हुई भारी बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में अगामी दिनों की बारिश के बाद नदी-नालों में जलस्तर ओर ज्यादा बढऩे का खतरा है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने का सुझाव दिया गया है।








