होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की जताई जा रही संभावना, जनता को जाम की झेलनी पड़ सकती है दिक्कतें
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार जमकर दौड़ेगा। वीकेंड पर सैलिब्रेशन के लिए पर्यटकों द्वारा होटलों में एंडवास बुकिंगें करवाई गई है। ऐसे में उम्मीदें लगाई जा रही है कि बरसात से पहले वाले वीकेंड पर हिमाचल में पर्यटन कारोबार अच्छा रहेगा। हालांकि प्रदेश की सैरगाहों में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटकों की आमद रिकॉर्ड की जा रही है। मगर वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला में छुट्टियां बीतने के लिए पर्यटकों ने होटलों में एंडवास में बुकिंगें करवाई है। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों द्वारा होटलों के साथ होम स्टे इकाईयों में भी बुकिंगें करवाई गई है। ऐसे में वीकेंड पर सभी पर्यटन स्थलों में जमकर चहल पहल रहने वाली है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए इन दिनों पहाड़ों पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए है। प्रदेश के शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, डलहौजी सहित किन्नौर व लाहौल स्पीति में भी पर्यटक पहुंच रहे है। आम दिनों के दौरान भी पर्यटन स्थालों पर काफी संख्या में पर्यटकों को सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते हुए देखा जा रहा है।
पर्यटन कारोबार को जरूर मिलेगी गति
वीकेंड पर अगर सैलानियों की संख्या में इजाफा होता है तो पर्यटन कारोबार को जरूर गति मिलेगी। मगर प्रदेश में पर्यटकों की आमद से मुख्य स्थलों पर टै्रफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। ऐसे में अगर सैलानियों की आमद बढ़ती है। तो जाम की समस्या के ओर ज्यादा बढ़ने की पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में प्रमुख शहरों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
होटलों में ऑक्सूपेंसी 50 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीदें
प्रदेश के होटलों में वीकेंड पर ऑक्सूपेंसी 50 प्रतिशत से अधिक तक पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही है। होटलों में आम दिनों के दौरान भी ऑक्सूपेंसी अच्छी रिकॉर्ड की जा रही है। ऐसे में अगर वीकेंड पर बुकिंगें के आधार पर पर्यटक पहुंचते है। तो होटलों में ऑक्यूपेंसी एकाएक आधे से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
मॉनसून से पहले आखिरी वीकेंड
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून देने वाला है। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा सामान्य अवधि पर मॉनसून के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। अगर सामान्य अवधि पर मॉनूसन प्रवेश करता है। तो यह वीकेंड मॉनसून से पहले का आखिरी वीकेंड होगा। मॉनसून के प्रवेश के बाद प्रदेश में पर्यटकों की आमद कम हो जाती है। ऐसे में इस वीकेंड को लेकर पर्यटक खासे उत्साहित दिख रहे हैं।








