ललित ठाकुर। पधर
एनजे स्टूडियो रामपुर बुशहर के बैनर तले रिकॉर्ड किया गया हिमाचली वीडियो लव सांग प्यारी रीता यू-ट्यूब चैनल चुहार देव धुन पर रिलीज हो गया।
जिला मंडी की चौहारघाटी से तेजी से उभरते हुए कलाकार तथा लव सांग में दमदार अभिनय करने वाले श्याम सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोनाकाल में संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए प्यारी रीता लव सांग उनके यू-ट्यूब चैनल चुहार देव धुन पर रिलीज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी यू-ट्यूब चैनल पर उनका देव पशाकोट मालिक का पहाड़ी भजन रिलीज हो चुका है, जिसकी प्रदेशभर के कला प्रेमियों ने खूब सराहना की है। अब हिमाचली वीडियो लव सांग प्यारी रीता रिलीज किया गया है।
इस पहाड़ी लव सांग में प्रदेश की सुप्रसिद्ध कलाकार गीत तथा संगीत के क्षेत्र में कई बार राज्य स्तरीय अवार्ड हासिल कर चुकी कृष्णा ठाकुर ने लेखिका की भूमिका निभाई है।
22 वर्ष की आयु में संगीत के क्षेत्र में बुलंदियां छूने वाले एनजे स्टूडियो के संचालक पवन जोशी ने इस प्यारी रीता लव सांग में सुरीला संगीत डालकर खूब मनमोहक बनाया है।
इस गीत को पहाड़ी गायक देवेंद्र ने अपनी मधुर आवाज देकर जान में जान डाली है। वीडियो लव सांग प्यारी रीता में श्याम सिंह ठाकुर व सीमा राजपूत ने बेहतरीन अभिनय कर सभी दर्शकों के देखने काबिल बनाया है।