ताबो में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंचा, 13 अप्रैल से साफ रहेगा मौसम
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी में आज एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र राज्य में 10 से 12 अप्रैल के बीच पहाड़ों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान राज्य के निचले क्षेत्रों यानि मैदानों में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल के बीच समूचे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

वीरवार दोपहर बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गुरुवार को सुबह से दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान में बादलों के घिरने के साथ पहाड़ों पर बारिश का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर के समय प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश आंकी गई है। जिला शिमला में एक दो स्थानों पर बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई ह। हालांकि सुबह के समय खिली धूप से लोगों को ने पड़ रही ठंड से राहत ली है। मगर दोपहर बाद शीतलहरों के प्रवाह से शाम के समय ठंड का प्रकोप देखने को मिला।
शिमला के खदराला में सबसे ज्यादा हिमपात
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी चोटियों पर कई स्थानों में बारिश व बर्फबारी हुई है। जिला शिमला के खदराला में सबसे ज्यादा हिमपात दर्ज किया गया है। यहां पर 5 सेटीमीटर हिमपात आंका गया है। इसके अलावा गोंदला में 2.0 और केलांग में 1.0 सेटीमीटर बर्फबारी आंकी गई है। इसके अलावा राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के कल्पा, केलांग व कुकमसेरी में तापमान लुढ़क कर माइनस डिग्री में पहुंच गया है। ताबो में तापमान शून्य डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। जिससे यहां पर लोगों को अप्रैल माह के दौरान भी भीषण ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा शिमला में 3.6 और मनाली में पारा 4.9 डिग्री तक पहुंच गया है।

राज्य में 13 से 15 अप्रैल के बीच मौसम रहेगा साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में अगामी दिनों के दौरान पश्विमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। केंद्र द्वारा 10 से 12 अप्रैल के बीच प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश व हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद राज्य में 13 से 15 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा।







