एजेंसी। हिसार
राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी पहलवान पूजा ढांडा ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव मिली हैं। पूजा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।
वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला है। उन्होंने 2018 में 57 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। हिसार की पूजा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं कोराना पॉजिटिव पाई गई हूं।