नई दिल्ली। Honda City का नया मॉडल Facelift भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस कार में कई सारे फीचर्स मिलेंगे जैसे 360-डिग्री कैमरा, नए अलॉय व्लील्स, नया लाइट्स पैकेज और एक नया फ्रंट लुक। इन बदलावों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि Honda Elevate Facelift में क्या-क्या मिल सकता है।
इस नए डिजाइन में कई सारी खूबियां शामिल हैं जैसे-पहले से काफी बड़ा दिखने वाला अगला और पिछला हिस्सा (Overhangs), ब्लैक-आउट ग्रिल, ब्लैक कलर्ड व्हील्स, पहले से पतली हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स।

क्या हैं इसमें नए फीचर्स
इस लिस्ट में कई सारी नई चीजें शामिल हैं। इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, City के मुकाबले Elevate के ऊंचे लेवल को देखते हुए, इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबिएंट लाइटिंग मिलने की भी उम्मीद है।
हाइब्रिड इंजन
जब Honda ने 2023 में Elevate को लॉन्च किया था तब उसने संकेत दिया था कि 2027 तक Elevate के साइज की एक EV आएगी। लेकिन जब Honda अपनी EV योजनाओं से पीछे हट रही है और भारत को 0 Alpha EV का अपना वर्जन मिल रहा है और ऐसे में हाइब्रिड एलिवेड Honda के लिए नए रास्ते खोल सकती है।
इंजन और पावर
इस कार में उसी 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा जो City e:HEV में मिलता है। यह कार Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris और Kia Seltos के आने वाले हाइब्रिड मॉडल्स को मुकाबला करेगी। वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें यह 11 लाख से 17 लाख रुपए के बीच हो सकता है।









