हिमाचल दस्तक। रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नाथपा झाकरी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया। यहां पधारने पर परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी और महाप्रबधक प्रवीण सिंह नेगी ने राज्यपाल का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। राज्यपाल ने भारत के सबसे बड़े भूमिगत पावर स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सीएमडी नंदलाल ने परियोजना के लक्ष्य व विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने पावर हाउस में उपयोग की गई तकनीक व उपकरणों की भी जानकारी दी।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्टाफ के कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी भारत के इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है और राष्ट्रहित में अपना दायित्व निभा रहे हैं। राज्यपाल ने इसके लिए स्टाफ को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि SJVNL विद्युत क्षेत्र के साथ-साथ अन्य संभावनाओं पर भी भारत में ही नहीं विदेशों में भी कार्य कर रही है। ऊर्जा के इलावा पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।