लोक सेवा आयोग ने जारी किया शेड्यूल, हिंदी, अंग्रेजी लॉ ऑफिसर के लिए होगी परीक्षा
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जून में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक, लॉ ऑफिसर (इंग्लिश), ग्रुप-बी (जॉब ट्रेनी) के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट 17 जून को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा पर्सनल विभाग के तहत होगी।

वहीं, लॉ ऑफिसर (हिंदी), ग्रुप-बी (जॉब ट्रेनी) के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट 18 जून को आयोजित किया जाएगा, जो कि पर्सनल विभाग के लिए ही निर्धारित है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम अस्थायी (टेंटेटिव) है, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।








