शैलेश सैनी। नाहन
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नाहन डिपो में तैनात 55 वर्षीय ज्वाला सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। बीते कल सराहा डेडीकेट कोविड- अस्पताल में हुई मौत के बाद चालक परिचालक संघ में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाला सिंह पुत्र संतराम कहां के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 2 मई को ड्यूटी के दौरान उन्होंने अड्डा इंचार्ज से सर में दर्द और बुखार की शिकायत बताई। जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। ज्वाला सिंह ने बुखार व सर दर्द के साथ-साथ शक होने पर कॉविड का टेस्ट भी करवाया। टेस्ट रिपोर्ट मैप पॉजिटिव आने के बाद वह सराहा के कोविड- डेडीकेट अस्पताल में एडमिट हो गए थे।
बीते कल रविवार को देर शाम ज्वाला सिंह कोरोना से अपनी लड़ाई हारते हुए दुनिया से रुखसत हो गए। ज्वाला सिंह की दुखद मौत पर चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम जिला सिरमौर के अध्यक्ष धनवीर सिंह महासचिव प्रमोद कुमार अनिल कुमार जनक राज रविंद्र कुमार बृजेंद्र सिंह खजान सिंह रघुवीर सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले इसकी कामना करी।
चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपा अध्यक्ष सुखराम ने कहा कि ज्वाला सिंह बेहद ईमानदार और अपनी ड्यूटी के प्रति हर वक्त समर्पित थे। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में भी अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाया। और ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर उन्होंने खुद को एक जागरूक नागरिक होने के नाते टेस्ट करवाने के बाद आइसोलेट भी करवाया। चालक परिचालक संघ ने इसे बड़ी क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी।