राकेश शर्मा/संतोष कौशल।अंब
ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने पौधरोपण किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कश्यप और एनजीओ के सदस्यों ने गांव करलूही में पौधरोपण किया। इसमें पीपल, अर्जुन, आंवला और अनार के करीब 300 पौधे लगाए गए। संस्था के सदस्यों ने पौधों को लगाने के साथ इनका रखरखाव करने की भी जिम्मेदारी ली। नरेश कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।