हिमाचल दस्तक। संगड़ाह
रेणुकाजी के समीप खाला-क्यार गांव में मंगलवार को युवा पति-पत्नी द्वारा एक साथ जहर निगले जाने का मामला सामने आया है।
दंपति के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को इसकी सूचना मिली। बताया जा रहा है कि पति की उम्र 23 साल व पत्नी की उम्र 19 साल है तथा इसी साल इनकी शादी हुई थी। महिला गर्भवती भी बताई गई है।
ददाहू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को नाहन मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। महिला का पति थाना कसोगा गांव का रहने वाला बताया गया है और जानकारी के अनुसार वह पत्नी के साथ ससुराल आया था।
पुलिस मायका व ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करने में जुटी है। एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईओ द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।