करसोग। दिनेश कुमार
प्रदेश में 10वीं से 12 तक स्कूल खुलने के बाद अब स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है वही करसोग उपमण्डल में कई निजी विद्यालयो में छोटी कक्षाओं के शुरू करने की खबरे भी मिल रही है। इस सबन्ध में एसडीएम करसोग सन्नी शर्मा ने अपना वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि कुछ विद्यालय सरकार द्वारा जारी की गए दिशा निर्देशों का पालन नही कर रहे है व उल्टा छोटी कक्षाओं को अपने स्तर पर ही शुरू कर रहे है जो गलत है उन्होंने कहा कि अभी महज 10वीं से 12 वीं तक कि ही कक्षाओं के बच्चों को ही स्कूल आने के लिए कहा गया है न कि छोटी कक्षाओं को लेकर । इसलिए जो भी विद्यालय छोटी कक्षाएँ चला रहे है वह तुरंत प्रभाव से बंद कर दें अन्यथा विद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल लायी जाएगी।









