बिलासपुर: अनूप शर्मा।
बिलासपुर जिला में नशे के कारोबार में एक वर्ष में कई गुणा बढ़ौतरी हुई है। बिलासपुर जिला में पुलिस के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। बिलासपुर में एसपी बिलासपुर एस आर राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए यह आंकड़े पेश किए हैं। हालांकि बिलासपुर जिला में रेपए मर्डर आदि में कटौती हुई है जबकि चरसए अफीमए चिट्टे के मामलो में बढ़ौतरी हुई है। बिलासपुर जिला में यदि वर्ष 2020 में नशे के करीब 126 मामले दर्ज किए गए थे जबकि वर्ष 2021 में 156 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 2020 में 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जबकि 2021 में 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी राणा ने बताया कि वर्ष 2020 में कुल 1562 मामले दर्ज किए गए थे जबकि वर्ष 2021 में मात्र 1349 दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी के मामलों में वर्ष 2021 में 31 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें से 26 मामलों को हल कर लिया गया है। इसमें 33 लाख 44 हजार के करीब की चोरी की गई थी जिसमें 94 प्रतिशत बरामद कर ली गई है। इसमें लोगों को 3134106 की संपति लौटा दी गई है। सेंधमारी के 14 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें से 10 मामले सुलझा लिए गए हैं। इसमें 1857200 रुपये की संपति चाेरी दर्ज की गई थी। इसमें 11 लाख 570 रुपये की संपति बरामद की गई है। व
हीं एनडीपीसी एक्ट के तहत वर्ष 20 में बिलासपुर जिला में 126 मामले दर्ज किए गए थे जबकि वर्ष 21 में 156 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में वर्ष 20 में 200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था जबकि 21 में 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चरस के मामलों में वर्ष 20 में 11 किलो 722 ग्राम तथा वर्ष 21 में 34 किलो 342 ग्रामए अफीम वर्ष 2020 में 510.62 ग्राम जबकि वर्ष 21 में 10 किलो171 ग्राम बरामद की है। चिट्टा वर्ष 2020 में 879ण्095 ग्राम तथा वर्ष 2021 में 8 किलो 799 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।