कांगड़ा। पुलिस थाना जयसिंहपुर के तहत एक व्यक्ति ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। करीब एक लाख रूपए की ठगी के मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनोद ने 4 नवंबर को अपने फोन से ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट भरने को आवेदन किया।
इस दौरान उसे मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। मोबाइल करने वाले व्यकि्त ने कहा कि आपको ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट भेजा रहा है तथा इसको भर कर भेज दो। फॉर्म भरने के बाद विनोद को थोड़ी देर बाद बैंक खाते से 95 हजार रूपए कट जाने का मैसेज मिला तो उसका माथा ठनका।
जैसे ही उसको आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसपर पुलिस थाना जयसिंहपुर ने कार्यवाई करते हुए शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।