कमल शर्मा। शाहतलाई
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को झंडा रस्म के साथ ही चैत्र मास मेलों का शुभारंभ हो गया। सुबह 11 बजे मंदिर न्यास बाबा बालक नाथ शाहतलाई के अध्यक्ष एवं एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, तहसीलदार झंडूता मुलतान बनियाल, नायब तहसीलदार प्रेम धीमान ने सर्वप्रथम धूणा मंदिर शाहतलाई में पूजा-अर्चना व हवन करने के बाद झंडा चढ़ाकर मेले का शुभारंभ किया।

इस मेले को 5 सेक्टरों बांटा गया है। इस मेले में पुलिस चप्पे- चप्पे पर नजर रखेगी। हालांकि सादी वर्दी में भी पुलिस जवान नजर रखेंगे, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास ने लंगर की व्यवस्था की है। बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मेले 13 अप्रैल तक चलेंगे।








