अशोक ठाकुर। इंदौरा
विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के कद्दावर नेता रणवीर निक्का ने फोरलेन से प्रभावित लोगों को मिलने वाले मुआवजे को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। रणवीर निक्का ने हिमाचल दस्तक के साथ एक विशेष मुलाकात के दौरान फोरलेन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
उन्होंने कहा कि विस्थापित होने वाले लोग जो हाईवे के किनारे अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया भाजपा अपने कर्मठ नेताओं की अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।