• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Friday, March 10, 2023
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
Latest News Himachal Dastak
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
No Result
View All Result
Home Sports Cricket

अय्यर और राहुल के बल्लों ने लिखी न्यूजीलैंड पर जीत की इबारत

by Pankaj Choudhary
January 24, 2020
in Cricket, Featured, Sports
0
india new Zealand t20 cricket match
11
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आकलैंड (भाषा)। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की शानदार पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी। इससे पहले कोलिन मुनरो और कप्तान केन विलियमसन के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री का पूरा इस्तेमाल करके पांच विकेट पर 203 रन बनाए।

जवाब में भारत ने एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हालांकि राहुल ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 56 रन बनाए। कप्तान कोहली ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 32 गेंद में 45 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।

भारत ने हालांकि दसवें ओवर में राहुल और 12वें ओवर में कोहली का विकेट गंवा दिया। उस समय भारत को 53 गेंद में 83 रन की जरूरत थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अय्यर ने 29 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की पारी में मुनरो ने 42 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों के साथ 59 रन बनाए। वहीं विलियमसन ने 26 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों के साथ 51 रन की पारी खेली। रोस टेलर 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह (31 रन देकर एक विकेट) को छोड़कर भारत के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।

india new Zealand t20 cricket match

भारत ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने हरफनमौला शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा समेत छह गेंदबाजों का संयोजन उतारा। युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव पर और शार्दुल ठाकुर को नवदीप सैनी पर तरजीह दी गई। ऋषभ पंत को बाहर रखा गया। न्यूजीलैंड की शुरूआत तेज रही। मुनरो और मार्टिन गुप्टिल ने पावरप्ले में 68 रन बनाए।

भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पावरप्ले में न्यूजीलैंड का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। शार्दुल ठाकुर ने 44 रन देकर एक विकेट लिया जबकि मोहम्मद शमी ने 53 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। भारत ने पहले आठ ओवर में ही छह गेंदबाज आजमा लिए। दुबे ने गुप्टिल को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिनका कैच रोहित शर्मा ने लपका। इसके बाद विलियमसन मैदान पर आए और उन्होंने मुनरो के साथ 24 गेंद में 36 रन जोड़े।

उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ठाकुर ने मुनरो को पवेलियन भेजा। इसके चार गेंद बाद रविंद्र जडेजा ने कोलिन डि ग्रैंडहोमे (0) को आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 13वें ओवर में तीन विकेट पर 117 रन था लेकिन विलियमसन और टेलर ने 28 गेंद में 61 रन की साझेदारी कर डाली। टेलर ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने शमी के 16वें ओवर में 22 रन लिए और 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह छह साल में टी20 क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक था।

विलियमसन ने भी 25 गेंद में पचासा ठोका। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी सिर्फ 24 गेंद में पूरी हुई। विलियमसन को चहल ने आउट किया। टेलर ने न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाया। बुमराह को 20वें ओवर में फालोथ्रू के दौरान बाएं टखने में चोट लगी और वह दर्द से कराहते दिखे। उन्होंने हालांकि तुरंत संभलकर आखिरी चार गेंद डाली।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Related

Tags: Indian Cricket Teamnew zealand Cricket TeamT20 cricket match
Pankaj Choudhary

Pankaj Choudhary

Next Post
Nirbhaya convict Tihar jail

निर्भया के मुजरिम पहुंचे अदालत, तिहाड़ जेल पर कुछ खास दस्तावेज देने में लगाया देरी का आरोप

कृपया अपना विचार प्रकट करें Cancel reply

Recommended

मेडिकल कॉलेजों में नहीं बढ़ेगी फीस, कमेटी का निर्णय

मेडिकल कॉलेजों में नहीं बढ़ेगी फीस, कमेटी का निर्णय

8 months ago
मुंबई हमला: प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर अमेरिका ने किया राणा को पुन: गिरफ्तार

मुंबई हमला: प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर अमेरिका ने किया राणा को पुन: गिरफ्तार

3 years ago

Popular News

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed

Connect with us

Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
SUBSCRIBE

Category

  • Agriculture
  • Auto
  • Bilaspur
  • Bollywood
  • breaking
  • Business
  • career
  • Chamba
  • Cricket
  • Crime
  • dastak events
  • Delhi
  • Education
  • entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • football
  • Gajab
  • Government
  • Govt Schemes
  • Hamirpur
  • Haryana
  • Helpe
  • Himachal
  • Horoscope
  • India
  • jobs
  • Kangra
  • Kinnaur
  • Kullu
  • Lahaul Spiti
  • Main News
  • Mandi
  • other
  • Punjab
  • recipes
  • Shimla
  • Sirmaur
  • slidermain
  • Solan
  • Spirituality
  • Sports
  • Spotlight
  • Technology
  • tennis
  • Top News
  • Una
  • Uncategorized
  • video
  • टेक ज्ञान

About Us

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...