Tuesday, April 21, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

कश्मीर पर स्पष्ट है भारत का रुख, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे: जयशंकर

surinder thakur by surinder thakur
October 1, 2019
in Featured, इंडिया
0
India's position on Kashmir is clear, will not accept third party arbitration: Jaishankar

कश्मीर पर स्पष्ट है भारत का रुख, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे: जयशंकर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

वाशिंगटन : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की हर गुंजाइश को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा है कि भारत का रुख दशकों से स्पष्ट रहा है और इस मामले पर कोई भी बातचीत द्विपक्षीय ही होगी।

जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र में भाग लेने के बाद रविवार रात न्यूयार्क से यहां पहुंचे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने विश्व के दर्जनों नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।  कश्मीर में मध्यस्थता के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने मंलगवार को भारतीय संवाददाताओं से कहा, भारत का रुख करीब 40 साल से इस बात को लेकर स्पष्ट है कि हम मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे… और जो कुछ भी बातचीत होनी है, वह द्विपक्षीय होगी। ट्रंप ने कश्मीर मामले पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की हाल में पेशकश की थी।

जयशंकर ने कहा, जहां तक मेरा सवाल है, मेरे दिमाग में बात एकदम स्पष्ट है। मेरा तर्क बहुत सरल है। (यह) किसका मामला है? मेरा। किसे फैसला करना है? मुझे। यदि यह मेरा मामला है और मुझे फैसला करना है, तो मैं तय करूंगा कि मुझे किसी की मध्यस्थता चाहिए या नहीं। आप अपनी पसंद से कोई भी प्रस्ताव रख सकते हैं लेकिन यदि मैं फैसला करता हूं कि यह मेरे लिए प्रासंगिक नहीं है, तो ऐसा नहीं होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर उनकी आधी बैठकों में जम्मू-कश्मीर में हालिया घटनाक्रम का मामला उठा।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 के संदर्भ में, मेरे लिए संख्या बताना मुश्किल होगा, लेकिन मैं कहूंगा कि मेरी करीब आधी बैठकों में इस मामले पर बात हुई और शायद मेरी आधी बैठकों में इस पर बात नहीं हुई। ऐसा नहीं था कि मुझसे बात करने वाले हर व्यक्ति ने इसी ज्वलंत प्रश्न पर बात की। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो इनमें से अधिकतर बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया, यह मामला जिन लोगों ने उठाया, उनके लिए यह प्राथमिक रुचि का विषय नहीं था।

जयशंकर ने कहा, मुझे लगता है कि जिन लोगों ने रुचि दिखाई, उन्होंने कश्मीर संबंधी घटनाक्रम के बारे में पढ़ा था और उनकी बात सुनना हमारे लिए लाभकारी होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने नेताओं को बताया कि कश्मीर में क्या और क्यों हो रहा है। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने जो बताया, कई लोगों के लिए वह नया था।

उन्होंने कहा, जब आप उन्हें बताते हैं कि अनुच्छेद 370 अस्थाई था, जब आप उन्हें बताते हैं कि यह भारत के संविधान का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जब आप उन्हें बताते हैं कि अनुच्छेद में बदलाव के लिए प्रावधान था और यही बदलाव किया गया और आप जब उन्हें बताते हैं कि आज चिंता की सबसे बड़ी बात यह थी कि जम्मू-कश्मीर सभी मामलों में पूरी तरह शेष भारत से जुड़ा नहीं था और ऐसे में, आप एक देश कैसे चलाएंगे कि जब एक बड़ा राज्य शेष देश से पूरी तरह जुड़ा नहीं है।

कश्मीर को लेकर मलेशिया और तुर्की के रुख के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, जाहिर तौर पर उन्हें वे बातें बताई गई हैं, जो सच्चाई से बहुत अलग हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने का फैसला पांच अगस्त को लिया था।

इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तान ने इसकी कड़ी निंदा की है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना आंतरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को भी वास्तविकता स्वीकार करने की सलाह दी है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: India's position on Kashmir is clear
Previous Post

मारुति सुज़ुकी ने भारत में लॉन्च की नई एस-प्रेसो, शुरुआती कीमत 3.69 लाख

Next Post

बीएसएल नहर में गिरा एचआरटीसी का चालक

Next Post
Sundernagar buggy

बीएसएल नहर में गिरा एचआरटीसी का चालक

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

License required to sell firecrackers: SDM

पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यकः एसडीएम

7 years ago
पूर्व विधायक गोमा की मौजूदगी में पंचरुखी से शुरू हुई कलश यात्रा

पूर्व विधायक गोमा की मौजूदगी में पंचरुखी से शुरू हुई कलश यात्रा

5 years ago
एक तो सड़क पर गड्ढों की भरमार, ऊपर से बेतरतीब पार्किंग बढ़ा रही परेशानी

एक तो सड़क पर गड्ढों की भरमार, ऊपर से बेतरतीब पार्किंग बढ़ा रही परेशानी

5 years ago
Nadda lays foundation stone for 16 party offices in Tamil Nadu

नड्डा ने तमिलनाडु में 16 पार्टी कार्यालयों का किया शिलान्यास

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Nahan Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • नाहन में बंदरों का जानलेवा हमला : ट्यूशन जा रहे 13 वर्षीय मासूम को किया लहूलुहान
    • अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले रैकेट से सात किलो हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
    • डीजल बसों की जगह पर शामिल की जाएगी इलैक्ट्रिक बसें, परिवहन निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    नाहन में बंदरों का जानलेवा हमला : ट्यूशन जा रहे 13 वर्षीय मासूम को किया लहूलुहान

    नाहन में बंदरों का जानलेवा हमला : ट्यूशन जा रहे 13 वर्षीय मासूम को किया लहूलुहान

    April 21, 2026
    अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले रैकेट से सात किलो हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले रैकेट से सात किलो हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

    April 21, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In