हिमाचल दस्तक। रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा उनकी पत्नी अनाघा सराहन स्थित 19वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की अग्रिम चौकी लेपचा में जवानों से रू-ब-रू हुए।
इस दौरान उनके साथ प्रेम सिंह, डीआईजी, क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला, टी संजीत सिंह, कमांडेंट, 19 बटालियन आईटीबीपी, सिद्धिक पीपी द्वितीय कमान तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया तथा जवानों का कुशलक्षेम भी पूछा। इस मौके पर राज्यपाल ने 19वीं वाहिनी की वीरांगनाओं से राखियां भी बंधवाईं तथा उनका हौसला भी बढ़ाया।
उन्होंने यह भी कहा कि हिमवीरों के हाथ में इस देश की सीमाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने 19वीं वाहिनी के हिमवीरों के कार्य की प्रशंसा की।