हिमाचल दस्तक। इंदौरा
अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा स्थित काठगढ़ द्वारा कोरोनाकाल के चलते सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया। यह राशि चेक द्वारा अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर विवेक सिंह द्वारा शिमला में जाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया गया।
इस मौके पर चांसलर विवेक सिंह ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विश्वविद्यालय का दौरा करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अरनी विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि अरनी विश्वविद्यालय द्वारा छात्र-छात्रओं को विभिन्न योजनाओं के तहत सफलता के साधन बताए जा रहे हैं वहीं जॉब फेयर द्वारा रोजगार दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों को आकर्षित कर विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए भी कार्य कर रहा है।