हिमाचल दस्तक। इंदौरा
जिला कांगड़ा के इंदौरा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार इंदौरा महाविद्यालय पीटीए चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को जोर का झटका दिया है।
गौरतलब है कि पीटीए चुनाव को दोनों पार्टियां प्रतिष्ठा का सवाल मानकर मैदान डटी रहीं। इस दौरान कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है।
इसमें दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी जान फूंक दी थी। पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
पीटीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 39 मतों से पराजित किया तो वहीं सचिव पद के लिए भाजपा के राज सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी पुरुशोत्तम चंद को 6 मतों से पराजित किया
उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे भाजपा के सुरिंदर धीमान ने कांग्रेस से रविकांत को 2 मतों से पराजित किया। बहरहाल इंदौरा में कांग्रेस ने पीटीए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा किया है।