संतोष कौशल। अंब
परागपुर के पूर्व विधायक नवीन धीमान की पत्नी इंदु बाला नगर पंचायत अंब वार्ड नंबर 9 से पार्षद मनोनीत हुई है। नगर पंचायत अंब के चुनाव संपन्न हुए परागपुर से रहे पूर्व विधायक नवीन धीमान की पत्नी इंदु बाला ने राजनीति में एक नया इतिहास रचा है। इंदु बाला को 308 मिले है। सूत्रों की माने तो अंब नगर पंचायत के इस पहले चुनाव में नव निर्वाचित पार्षद इंदु बाला चेयरपर्सन हो सकती है।
इंदु बाला की इस जीत की खुशी पर परागपुर में भी बधाइयों का दौर शुरू हो गया। साथ ही बधाइयों का तांता लगना प्रारंभ हो गया। अपनी जीत की खुशी का इजहार करते हुए पार्षद इंदु बाला ने बताया कि यह जीत जनता की जीत हैं, वहीं जनहितैषी कार्यों पर उनका खासा फोकस रहेगा। वहीं इस संदर्भ में पूर्व विधायक नवीन धीमान से धर्मपत्नी की जीत पर सभी स्थानीय जनता का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया किया है।
कौन हैं नवीन धीमान
नवीन धीमान वैसे तो किसी भी तारीफ के मोहताज नहीं हैे। पूर्व विधायक नवीन धीमान परागपुर के तहत पड़ते गांव के सदवां के निवासी हैं, कुछ वर्ष पहले अपने व्यवसाय के कारण अंब में रहने लगे। पूर्व विधायक नवीन धीमान के पिता स्वर्गीय मास्टर वीरेंद्र धीमान हैं, जो कि खुद परागपुर क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।
परागपुर से भी गहरा नाता
पूर्व विधायक नवीन धीमान एवं उनके परिवार का परागपुर क्षेत्र से गहरा नाता है। हाल ही में नव निर्वाचित बीडीसी विनय डोगरा, अनुज कुमार ने भी अंब पहुंच कर पूर्व विधायक नवीन धीमान की पत्नी इंदु बाला की जीत की खुशी मनाई।