प्रदेश में संक्रमण दर 11 फीसदी पार
5 महीने बाद रिकॉर्ड 422 संक्रमित मरीज मिले
एक्टिव मरीज 1810 पहुंचे, कांगड़ा की स्थिति खराब
वरिष्ठ संवाददाता, शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 11 फीसदी पहुंच गई है। 5 महीने बाद रिकॉर्ड 422 संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक्टिव मरीज अब राज्य में 522 पहुंच गए हैं। कांगड़ा जिला की स्थिति इस समय नाजूक बनी हुई है। यहां पर अब 100 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलना शुरू हो गए हैं।
राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को संक्रमण की जांच के लिए राज्य में 3732 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 422 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 124 संक्रमित मरीज मिले हैं। कांगड़ा में एक्टिव मरीज 500 पहुंचने वाले है। वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई है। चंबा जिला में संक्रमित मरीजने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। ऐसे में कोविड से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में 4126 पहुंच गया है। पांच जिलों में ही केवल 100 से कम एक्टिव मरीज है। बाकी जिलों में यह आंकड़ा 100 से ज्यादा है। शिमला में भी एक्टिव मरीज 221 हो गए हैं। धीरे-धीरे अब यह एक्टिव मरीजों का ग्राफ शिमला में भी बढ़ता जा रहा है। लाहौल-स्पीति जोकि कोविड मुक्त हो चुका था वहां भी अब एक्टिव मरीज 16 पहुंच गए हैं।
घरों मे आइसोलेट मरीजों को दी जा रही किट
कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर हेल्थ किट दे रहा है। इसमेें दवाइयों समेत जरूरी उपकरण है जोकि कोविड से बचाव के लिए मरीजों को लाभदायक साबित हो रहे हैं। घर-घर जाकर हेल्थ किट दी जा रही है।