राजीव भनोट।ऊना:महिलाओं को समाज के साथ जोडऩे में इन्नरव्हील का अहम योगदान है। महिलाएं सेवा के क्षेत्र में आगे आकर जहां समाज से जुड़ रही है। वहीं समाजिक समस्याओं के समाधान में भी अपनी भूमिका अदा कर रही है। यह बात इन्नरव्हील जिला 307 की चेयरमेन अनिता भल्ला ने कही। भल्ला ने इन्नरव्हील क्लब ऊना उमंग का अधिकारिक दौरा किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन्नरव्हील क्लब उमंग की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा व सचिव दीपिका सांची बस्सी सहित पूरी टीम ने चेयरमैन अनिता भल्ला का स्वागत किया। अनिता भल्ला ने कहा कि महिलाएं समाज के कार्यो के साथ जुड़े। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि महिला शक्ति अपने कार्यों के साथ समाज को नई दिशा देने की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कम करके आंका नहीं जा सकता है।
वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अहम योगदान दे रही है। समाज सेवा का क्षेत्र भी अब महिलाओं की भागेदारी के चलते अग्रणीय हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब पूरे विश्व में बेहतरीन कार्य कर रहा है, जिससे समाजिक समस्याओं के उन्मूलन के साथ-साथ जागरूकता लाने व जरूरतमंदो की सेवा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहे, इसके लिए क्लब के माध्यम से विभिन्न त्यौहारों का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब ऊना उमंग द्वारा किए गए सेवा कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि महज 20 माह में क्लब ने ऊना जिला में अपनी विशेष पहचान बनाई है, इसके लिए क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने कहा कि इन्नरव्हील क्लब ऊना उमंग ने समाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देते हुए विभिन्न स्तर पर सेवा कार्य किए हैं। कई प्रोजेक्ट जिला स्तर पर नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों में भी सराहे गए हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम बेहतर टीम के तौर पर कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपप्रधान कमलेश वर्मा, मधु अरोड़ा, मीनाक्षी नाथ, डा. अनुपमा, शशि कंवर, एकता जैतक, पूजा मोदगिल, सोनिका शर्मा, परमिंद्र, सुकेली जसवाल, विशाली धवन, अरुणा वर्मा, सुनिशा शर्मा, दीपिका ब्रम्ही, अर्श कथूरिया, सुषमा ल_, दीपिका, रुचिका, सोनिया, छाया सानी, बीनू, शैलजा शर्मा, अंजू, सुमन सहित अन्य उपस्थित रहे।
42 प्रोजेक्ट किए
इन्नरव्हील उमंग की सचिव दीपिका सांची बस्सी ने बताया कि क्लब ने अपने कार्यकाल में 42 प्रोजेक्ट किए हैं। जिसमें अनेक समाजिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 19 प्रोजेक्ट क्लब कर चुका है, जबकि पिछले वर्ष 23 प्रोजेक्ट किए थे। बस्सी ने कहा कि क्लब की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के साथ बेटी को आत्मनिर्भर बनाओ का नया नारा जोड़ कर काम किया जा रहा है। जिसके माध्यम से बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने की ओर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब की अनेक भविष्य की योजनाएं है, जिन पर आनेवाले समय में काम किया जाएगा।