Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home इंडिया

आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम को एक और बड़ा झटका, ईडी ने गिरफ्तार किया

surinder thakur by surinder thakur
October 16, 2019
in इंडिया, क्राइम
0
INX Media case: ED arrested by Chidambaram for another major blow

आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम को एक और बड़ा झटका, ईडी ने गिरफ्तार किया

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली :  आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई और न्यायिक हिरासत में आठ सप्ताह बिता चुके पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय ने एक संबंधित धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व वित्त मंत्री को नए सिरे से झटका लगा है।

चिदंबरम की गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष याचिका दाखिल कर 74 वर्षीय कांग्रेस नेता से पूछताछ के लिए 14 दिन की हिरासत की मांग की। अदालत ने ईडी के मामले में चिदंबरम के खिलाफ पेशी वारंट जारी करते हुए कहा कि वह रिमांड की अर्जी पर बृहस्पतिवार को विचार करेगी, जब सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही है। अदालत ने जेल अधिकारियों को चिदंबरम को बृहस्पतिवार को अपराह्न 3 बजे पेश करने का निर्देश दिया।

इस बीच सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी भ्रष्टाचार के मामले में एक आरोपपत्र दाखिल कर सकती है जिसमें चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के नाम आ सकते हैं।  ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि न्यायाधीश कुहाड़ ने एजेंसी को चिदंबरम से जेल में पूछताछ करने और जरूरत पडऩे पर उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति दी जिसके बाद ईडी के जांच दल ने उचित प्रक्रिया का पालन किया। ईडी का तीन सदस्ईय दल सुबह 8:15 बजे तिहाड़ जेल पहुंचा और करीब दो घंटे तक परिसर में रहा जिस दौरान उन्होंने चिदंबरम से संक्षिप्त सवाल-जवाब किए और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

माता महेश्वरी मंदिर के चढ़ावे पर बड़ा विवाद – मंदिर भंडारी पर दर्ज हुई FIR

December 13, 2025

ईडी ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी की गई है। कानून के इसी प्रावधान के तहत उनका बयान भी दर्ज किया गया। ईडी ने राज्यसभा सदस्य चिदंबरम से इस मामले में पहले कई बार पूछताछ की है लेकिन उसने कभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। अदालत ने पहले आदेश दिया था कि एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करने जैसा कोई कदम नहीं उठाएगी।

सूत्रों ने संकेत दिया कि अगर अदालत ईडी को चिदंबरम को हिरासत में लेने की अनुमति दे देती है और उनसे पूरी तरह पूछताछ शुरू हो जाती है तो चिदंबरम का सामना अब कुछ नए सबूतों से कराया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों के बयानों से भी उनका सामना कराया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार कार्ति के एकाउंटेंट तथा अन्य लोगों के बयानों से उनका सामना कराया जा सकता है। समझा जाता है कि ईडी के जांच अधिकारी चिदंबरम से उनके परिवार से जुड़ी कुछ विदेशी संपत्तियों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं जिनमें एजेंसी द्वारा जब्त की गई कार्ति के नाम वाली संपत्ति भी हैं।

ईडी ने पिछले साल अक्टूबर में कार्ति की भारत, ब्रिटेन और स्पेन में 54 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को पीएमएलए के तहत जब्त किया था। एजेंसी मामले में अपना पहला आरोपपत्र या अभियोजन शिकायत दाखिल करने की दिशा में काम कर रही है जिसमें चिदंबरम के बयान शामिल हो सकते हैं। कार्ति और उनकी मां नलिनी आज सुबह तिहाड़ जेल परिसर पहुंचे। जेल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कार्ति ने दोहराया कि इस मामले में जांच राजनीतिक शत्रुता का नतीजा है। उन्होंने कहा, मैं उनसे मिलने आया था जो मैं हर सप्ताह आता हूं। वह अच्छे हैं। राजनीतिक मकसद से यह खेल चल रहा है।

पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व गृह मंत्री को किसी न किसी तरह हिरासत में रखने के लिए यह फर्जी जांच चल रही है। दूसरी तरफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में दावा किया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ पहली नजर में ठोस मामला बनता है।

न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सीबीआई की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने कहा कि उनके पास इस बात की पुख्ता सामग्री है कि चिदंबरम ने किस तरह गवाहों को प्रभावित करने के प्रयास किए। उन्होंने पीठ से कहा कि पहले भी चिदंबरम ने इस मामले में गवाहों पर दबाव डालने और उन्हें प्रभावित करने के प्रयास किए थे।  शीर्ष अदालत से जमानत का अनुरोध करते हुए चिदंबरम ने कहा है कि सीबीआई उन्हें अपमानित करने के लिए ही जेल में रखना चाहती है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: ED arrested Chidambaram
Previous Post

महाराष्ट्र: रैली के दौरान हमले में शिवसेना सांसद घायल

Next Post

महाराष्ट्र में बिजली बोर्ड के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Next Post
महाराष्ट्र में बिजली बोर्ड के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र में बिजली बोर्ड के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

मंडी संसदीय हलके में रामस्वरूप व वीरभद्र के नाम रिकॉर्ड

मंडी संसदीय हलके में रामस्वरूप व वीरभद्र के नाम रिकॉर्ड

4 years ago
विधायक राकेश सिंघा ने स्वास्थ्य विभाग घोटाले को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

विधायक राकेश सिंघा ने स्वास्थ्य विभाग घोटाले को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

6 years ago
ट्रंप ने H-1B वीजा के बदले नियम, नए एप्लिकेशन के लिए 88 लाख रुपये की फीस वसूलेगा अमेरिका

ट्रंप ने H-1B वीजा के बदले नियम, नए एप्लिकेशन के लिए 88 लाख रुपये की फीस वसूलेगा अमेरिका

6 months ago
सेल्फी लेते वक्त ब्यास में बहे मां-बेटा, दिल्ली से मनाली घूमने आए थे अभागे

सेल्फी लेते वक्त ब्यास में बहे मां-बेटा, दिल्ली से मनाली घूमने आए थे अभागे

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • चम्बा अस्पताल में तीमारदारों के 10 मोबाइल चोरी
    • किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मैहला के पास आपस में टकराईं तीन गाडिय़ां
    • बिना किताबों के सीबीएसई स्कूलों में कैसे पढ़ेंगे विद्यार्थी : जयराम ठाकुर

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    चम्बा अस्पताल में तीमारदारों के 10 मोबाइल चोरी

    चम्बा अस्पताल में तीमारदारों के 10 मोबाइल चोरी

    March 10, 2026
    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मैहला के पास आपस में टकराईं तीन गाडिय़ां

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मैहला के पास आपस में टकराईं तीन गाडिय़ां

    March 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In