शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला को लाहौल-स्पीति का नया एसपी लगाया है। प्रदेश सरकार ने एसपी लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए डीएसपी हेडक्वाटर रश्मी शर्मा को रिलीव कर दिया है। शिवानी इससे पहले एएसपी चंबा का कार्यभार संभाले हुए थी। लाहौल-स्पीति जिला में अब सभी प्रमुख अधिकारी महिलाएं ही है। यानी की इस पूरे जिले को महिला अधिकारी ही संभाल रही है।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को शिवानी मैहला की तैनाती संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि लाहौल स्पीति की SP इल्मा अफरोज स्टडी लीव पर गई हैं। उनके स्टडी लीव पर जाने के बाद राज्य सरकार ने DSP केलांग एवं HPS अधिकारी रश्मि शर्मा को SP लाहौल स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। रश्मि शर्मा अब एडिशनल चार्ज से भारमुक्त हो जाएंगी।
हरियाणा की रहने वाली हैं शिवानी
शिवानी मैहला हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली हैं। इससे पहले वह हिमाचल के सिरमौर, शिमला के रामपुर में डीएसपी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। रामपुर के बाद वह ASP चंबा का रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है। शिवानी मैहला के पिता भारतीय सेना में अधिकारी रहे।
बचपन से ही बनना चाहती थी पुलिस अधिकारी
शिवानी मैहला का कहना है कि पुलिस अधिकारी बनने का आकर्षण स्कूली शिक्षा के दौरान पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि बतौर महिला पुलिस अधिकारी उनका यह प्रयास रहेगा कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाए उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरे तो साथ ही वह बेटियों के लिए कुछ करने की तमन्ना रखती है।