ललित ठाकुर। पधर
जगदीश ठाकुर को द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। जगदीश ठाकुर ने कहा कि मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशों व सलाह से संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा कोशिश करूंगा।
जगदीश ठाकुर ने मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, द्रंग मंडल के विधायक जवाहर ठाकुर का आभार जताया है।
इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सेन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश वालिया, भाजपा द्रंग मंडल के अध्यक्ष दलीप ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है।