- केंद्र को नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर घेरा
- नागरिकता संशोधन काननू को एकता के लिए बताया खतरा
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : कांग्रेस के 135 स्थापना दिवस पर शनिवार को कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर जमकर प्रहार किए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जहां केंद्र सरकार को नागरिकता संशोधन बिल पर घेरा, तो वहीं नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री रिज पर आयोजित रैली के लिए प्रदेश सरकार पर सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल से देश की एकता को खतरे में डाल दिया है।
आर्टिकल 14,15 और 21 में वर्णित समानता के अधिकार का हनन किया गया है। आम जतना की ओर से इसके खिलाफ किए जा रहे विरोध को सत्ता के बल पर दबानेक का प्रयास किया जा रहा है। राठौर ने कहा कि आज देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे जटिल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ऊलजलूल फैसले ले रही है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अंखडता को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि एनआरसी पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बयानों में विरोधाभास है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह लागू नहीं हो रहा है, जबकि गृह मंत्री इसे जल्द लागू करने की बात कह रहे हैं। यदि गृह मंत्री की बात नहीं मानते, तो उन्हें इस पद से पदमुक्त कर देना चाहिए। वहीं, रिज मैदान पर आयोजित रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल से करने पर भी कांग्रेस ने विरोध जताया है। कुलदीप राठौर भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल : कुलदीप राठौर ने चौड़ा मैदान स्थिति बाबा साहिब अम्वेदकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बाद में कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ फ्लैग मार्च किया और पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी का ध्वजारोहण किया।
सरकार ने तोड़ा प्रोटोकॉल : अग्निहोत्री
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने पार्टी कार्यक्रमों में सरकारी धन का खुल कर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार यहां किसी सरकार ने प्रोटोकॉल को तोड़ कर तार-तार कर दिया। शिमला के रिज मैदान के ऐतिहासिक महत्व टका बेंच परंपरा को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि टका बेंच से देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ही संबोधित करते रहे हैं, भाजपा ने एक केंद्रीय मंत्री से संबोधन कर इस के महत्व को ही तार-तार कर दिया।
जनविरोधी नीतियों का करें विरोध
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पूंजीपतियों के पक्ष में कानून बनाए जा रहे है और उन्हें छूट भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार के सलाहकार गैर हिमाचली हैं जो प्रदेश के हितों को बेच रहे हैं। राठौर ने सेवादल के स्थापना दिवस पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं व सेवादल को अपनी बधाई शुभकामनाएं दीं।