मुनीश सूद। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर के काथला गांव के 53 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंदर कुमार अपने घर में सोया हुआ था। सोमवार रात करीब 2 बजे उसे किसी चीज के शरीर पर काटने का आभास हुआ।
घर वालों को बताने पर जब शरीर पर देखा तो पीठ पर सांप के काटने के निशान बने हुए थे। घर वाले उसे सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पालमपुर रेफर कर दिया, परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल भेज दिया है।